Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रावण दहन की लकड़ियां लूटने दौड़ी भीड़, कोतवाल को गिराया:शामली के हनुमान धाम पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    शामली। शहर के हनुमान धाम में मंगलवार देर रात रामलीला के समापन के बाद रावण दहन किया गया। इस दौरान रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। रावण का पुतला जलते ही उसकी बची हुई लकड़ियां उठाने के लिए भीड़ दौड़ पड़ी। हालात ऐसे बने कि भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे पुलिसकर्मी भी उसकी चपेट में आ गए। इस दौरान शामली कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार भी गिर पड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हनुमान धाम की पार्किंग में आयोजित रावण दहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसपी सुमित शुक्ला, सीओ सदर जितेंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार समेत पुलिसकर्मी तैनात थे। रावण दहन होते ही लोग उसकी बची हुई लकड़ियां उठाने के लिए दौड़ पड़े। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू होती नजर आई। पुलिसकर्मियों ने लोगों को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के दबाव के आगे स्थिति संभालना मुश्किल हो गया। भीड़ के दबाव में गिरे कोतवाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भीड़ के बीच कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह किसी तरह खुद को संभालकर दोबारा खड़े हुए। इस दौरान लोग रावण की बची हुई लकड़ियां उठाने में जुटे रहे और लकड़ियां लेकर अपने घरों की ओर निकल गए। सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल घटना के वीडियो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चर्चा है कि यदि भीड़ के दबाव में पुलिसकर्मी ही गिर सकते हैं, तो आम लोगों के साथ भी हादसा हो सकता था। रावण दहन जैसे बड़े सार्वजनिक आयोजन में भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के इंतजाम कितने प्रभावी थे, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में रावण दहन के दौरान गैराज में आग:पुराने टायर, एक ई-रिक्शा और करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहन जल गए
    Next Article
    संभल में बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:पुलिस की गाड़ी से शव ले जाने पर परिजनों ने किया हंगामा, नोकझोंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment