Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:पुलिस की गाड़ी से शव ले जाने पर परिजनों ने किया हंगामा, नोकझोंक

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर प्राइवेट बस ने अधेड़ उम्र के ग्रामीण को रौंद दिया। बाइक ड्राइवर साइड के पहिए के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। बुधवार की सुबह 10:30 बजे यह हादसा संभल के जिला मुख्यालय बहजोई से 10 किलोमीटर दूर तहसील चंदौसी के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव लहरावन में हाईवे के पास हुआ है। मृतक की पहचान 55 साल के हरि सिंह पुत्र इंदर सिंह के रूप में हुई है। वह थाना बहजोई के विसारु गांव के रहने वाले थे। बड़े बेटे जोगिंदर के अनुसार उनके पिता बाइक से कस्बा बहजोई किसी काम से जाने के लिए घर से सुबह 10 बजे निकले थे, करीब 45 मिनट बाद उनके पास सड़क हादसे में पिता की मौत की सूचना आई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने मृतक ग्रामीण की पहचान की, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आने के बाद बस को कब्जे में लिया और मृतक के शव को अपनी गाड़ी से लेकर जाने लगी तो परिजनों एवं ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और मौके पर एंबुलेंस बुलाने की मांग की गई। ग्रामीण और पुलिस के बीच इस बात को लेकर 10 मिनट तक नोकझोंक होती रही। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस की गाड़ी को घेरकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है लेकिन ग्रामीण केवल एंबुलेंस बुलाने की जिद पर अड़े हुए हैं। हरि सिंह अपने पीछे पत्नी लज्जावती के अलावा 2 बेटों जोगिंदर एवं कृपाल को छोड़ा है। वह खेती कर अपने परिवार पालन पोषण करते थे। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि सड़क हादसे में गांव विसारु के रहने वाले एक ग्रामीण की मौत हुई है। प्राइवेट गाड़ी को कब्जे में लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रावण दहन की लकड़ियां लूटने दौड़ी भीड़, कोतवाल को गिराया:शामली के हनुमान धाम पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
    Next Article
    बागपत में पत्नी-प्रेमी ने की थी पति की हत्या:पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ा, पत्नी भी अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment