Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में बेकाबू कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत:डीह में हुए हादसे में दो गंभीर रूप से घायल, दोस्त को स्टेशन छोड़ने आए थे साथी

    17 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के डीह में बुधवार सुबह करीब 8 बजे को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शादी से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, सांगीपुर के कार्यक्रम आयोजक घायलों को कार से रायबरेली रेलवे स्टेशन से वापस ले जा रहे थे। कार की रफ्तार तेज होने के कारण गोपालपुर के पास वह अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान मुकेश (40 वर्ष), उनके बेटे दिव्यांश उर्फ कुणाल (20 वर्ष), निवासी बुलंदशहर, और रामू (20 वर्ष), निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल चंदर मिश्रा और अभिषेक सिंह को रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दोनों सांगीपुर, प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव सूचना मिलने पर डीह थाना प्रभारी जितेन्द्र मोहन तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्तियों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में बोर्ड परीक्षा शुरू, 66,439 परीक्षार्थी शामिल:117 केंद्रों पर CCTV से निगरानी, नकल रोकने के कड़े इंतजाम
    Next Article
    सुलतानपुर में ज्वेलरी शॉप से 7.5 लाख के जेवरात चोरी:दो टप्पेबाजों ने बातचीत में उलझाकर किया पार, वारदात CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment