Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में बोर्ड परीक्षा शुरू, 66,439 परीक्षार्थी शामिल:117 केंद्रों पर CCTV से निगरानी, नकल रोकने के कड़े इंतजाम

    15 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं आज बुधवार, 18 फरवरी से शुरू हो गईं। ये परीक्षाएं 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। कुल 23 दिन चलने वाली इन परीक्षाओं में 66,439 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें हाईस्कूल के 36,701 और इंटरमीडिएट के 29,738 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्रशासन ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले भर में कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 16 संवेदनशील और 11 अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और प्रवेश द्वार पर पुलिस द्वारा तलाशी की व्यवस्था की गई है। मोबाइल फोन और अन्य आईटी गैजेट्स का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों के एक किलोमीटर के दायरे में फोटो कॉपी और स्कैनर की दुकानों के संचालन पर भी रोक लगाई गई है। परीक्षा संचालन के लिए जिले को तीन जोन और 15 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 4,067 कक्ष निरीक्षक, 117 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 117 केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, आठ सचल दल (फ्लाइंग स्क्वॉड) लगातार निरीक्षण करेंगे। कंट्रोल रूम राजकीय पुस्तकालय में बनाया गया है, जबकि जीआईसी आबूनगर को संकलन केंद्र बनाया गया है। इस बीच, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक पवन कुमार पांडेय ने छात्रों को प्रश्नपत्र ध्यान से पढ़कर पहले सरल प्रश्नों को हल करने की सलाह दी। प्रवक्ता भावना सिंह ने स्पष्ट और शुद्ध लेखन पर जोर दिया, जबकि अर्पित श्रीवास्तव ने समय प्रबंधन, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका की दहलीज पर खुद को मारी गोली, मौत:इटावा में साले की पत्नी से था अफेयर, साथ रहने की जिद कर रहा था
    Next Article
    रायबरेली में बेकाबू कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत:डीह में हुए हादसे में दो गंभीर रूप से घायल, दोस्त को स्टेशन छोड़ने आए थे साथी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment