Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में बस ने बाइक को कूचला, पति-पत्नी की मौत:10 साल का बेटा घायल, 1 किमी घिसटती गई बाइक

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर अरखा गांव के पास हुई, जब एक अज्ञात निजी बस ने उनकी बाइक को कुचल दिया। सबीसपुर निवासी दशरथ (36) अपनी पत्नी माधुरी और बेटे प्रिंस के साथ कल्याणी गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। वे बुधवार रात करीब 10:30 बजे वापस अपने घर लौट रहे थे। अरखा कोल्ड स्टोर के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार अज्ञात बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दशरथ और माधुरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर के बाद बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। बस चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बाइक करीब 1 किलोमीटर दूर 'मनऊ का इंदारा' तक घिसटती चली गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय प्रिंस को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात बस और उसके चालक की तलाश कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल पर भी गर्मी का असर:परिसर में दिखा सन्नाटा, 25 हजार से घटकर 10 हजार पहुंचे पर्यटक; लू में बिगड़ी तबीयत
    Next Article
    साउथ अफ्रीका ने भारत से जीती T20 सीरीज:कप्तान वोल्वार्ट का 47 बॉल में शतक; 193 रन का लक्ष्य 21 गेंद रहते हासिल किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment