Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल पर भी गर्मी का असर:परिसर में दिखा सन्नाटा, 25 हजार से घटकर 10 हजार पहुंचे पर्यटक; लू में बिगड़ी तबीयत

    19 hours ago

    1

    0

    भीषण गर्मी और तेज धूप का असर अब ताजमहल पर साफ दिखाई देने लगा है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के चलते यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जहां आम दिनों में करीब 25 हजार पर्यटक पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर लगभग 10 हजार के आसपास रह गई है। दोपहर के समय ताजमहल परिसर में सन्नाटा सा नजर आया। जो पर्यटक पहुंचे भी, वे तेज धूप से बचने के लिए छाते, गमछे और पानी की बोतलों का सहारा लेते दिखे। गर्म हवाओं ने स्थिति को और भी कठिन बना दिया। दोपहर में करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही लू ने लोगों को परेशान कर दिया, जिससे कई पर्यटकों की तबीयत भी खराब हो गई। कई पर्यटक बीमार, अस्पताल भेजे गए मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के चलते कुछ पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल भिजवाया। तेजी से घट रही भीड़, विशेषज्ञों की चिंता लगातार बढ़ती गर्मी का असर न सिर्फ पर्यटन पर पड़ रहा है, बल्कि शहर की सड़कों पर भी दोपहर के समय सन्नाटा नजर आ रहा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। परिसर में पहुंचे पर्यटक भी गर्मी से परेशान दिखे और जल्दी-जल्दी भ्रमण कर लौटते नजर आए। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तापमान में जल्द राहत नहीं मिली, तो आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 अप्रैल से:21,312 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 9 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम
    Next Article
    रायबरेली में बस ने बाइक को कूचला, पति-पत्नी की मौत:10 साल का बेटा घायल, 1 किमी घिसटती गई बाइक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment