Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा:मौके पर ही तोड़ा दम, ड्राइवर फरार

    9 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सबीसपुर गांव के पास मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार होने का प्रयास करने लगा, जिसे स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की। मृतक की पहचान डीह थाना क्षेत्र के सरायं दूला गांव निवासी पवन वर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पवन अपनी बाइक से किसी काम के सिलसिले में ऊंचाहार की ओर जा रहा था। सबीसपुर के पास सामने से आ रहे डम्पर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे की सूचना पवन के घर सरायं दूला पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि पवन मिलनसार स्वभाव का युवक था। सूचना मिलने पर ऊंचाहार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और विधिक कार्यवाही के लिए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैराना विधायक नाहिद हसन जनता की पहली पसंद:94% लोगों ने सपा का सबसे मजबूत कैंडिडेट माना, भाजपा के मनीष और बसपा-कांग्रेस का हाल जानिए
    Next Article
    प्रतापगढ़ में 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या:हाल ही में इंटर पास किया था, कमरे में लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment