Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में जिला बदर अपराधी गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली पुलिस ने जिला बदर अपराधी को चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में भी कार्रवाई की है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जगतपुर थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पूरे बोधी मोड़ के पास पुलिस ने जिला बदर अपराधी अनिक सोनी पुत्र विनोद सोनी, निवासी पूरे मेहरबान, थाना जगतपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिला बदर होने के बावजूद मिला जिले में पुलिस के मुताबिक, अनिक सोनी को उसके आपराधिक इतिहास के चलते पहले ही जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह जिले की सीमा में पाया गया। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ थाना जगतपुर में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी की गई और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कई मामलों में पहले से दर्ज हैं केस पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना जगतपुर और कोतवाली नगर समेत विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ऋषिकेश, आरक्षी सौरभ यादव और आरक्षी सौरभ बाजपेयी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस की रडार पर साइबर क्राइम के 7 अकाउंट:15 हजार शिकायतें, रोजाना करोड़ों रुपए आए; शिकायत के बाद भी फ्रीज नहीं हुए
    Next Article
    चंदौली में मवेशी चोर का हाफ एनकाउंटर:चार अन्य साथियों को दौड़ाकर दबोचा, मैजिक वाहन बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment