Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पुलिस की रडार पर साइबर क्राइम के 7 अकाउंट:15 हजार शिकायतें, रोजाना करोड़ों रुपए आए; शिकायत के बाद भी फ्रीज नहीं हुए

    3 hours ago

    1

    0

    साइबर अपराध जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसमें बैंकों की भी बड़ी भूमिका सामने आ रही है। साइबर ठगी के एक मामले की जांच करते हुए पुलिस को अलग-अलग बैंकों के 7 ऐसे खाते मिले हैं, जिनकी एनसीआरपी पोर्टल पर कुल 64 हजार शिकायतें की गईं। इन खातों में एक-एक दिन में 7 से 8 करोड़ रुपए जमा हुए और उसी दिन निकाले गए। जांच में यह डाटा सामने आने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए। इन सात खातों में पांच से लेकर 15 हजार तक की शिकायतें होने के बाद भी खाते पूरी तरह से बंद नहीं किए गए। साइबर ठगों के साथ अब पुलिस ऐसे बैंक और बैंकर्स पर शिकंजा कसने जा रही है। जल्द ही कई बैंक कर्मियों की गिरफ्तारी हो सकती है। 2 से 8 करोड़ का रोजाना हुआ ट्रांजेक्शन साइबर ठगी के एक के बाद एक खुलासे करने वाली कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के हाथ अब बैंकों और वहां काम करने वाले कर्मचारियों तक भी पहुंच रहे हैं। साइबर ठगी से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में अब तक पांच बैंकर्स जेल जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक साइबर ठगी के एक मामले में जांच करते हुए साइबर सेल को 7 ऐसे खाते मिले हैं, जिसमें एक-एक दिन में 2 से 8 करोड़ रुपये तक जमा हुए और एक दिन में करोड़ों रुपये निकाले भी गए। पुलिस का मानना है कि एक दिन में इतनी बड़ी धनराशि का लेनदेन किसी भी सूरत में बैंक कर्मियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। इसमें क्षेत्रीय बैंकों के साथ राष्ट्रीयकृत बैंक भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सर्वोदय बैंक, एनएसडीएल बैंक, फिनो पेमेंट बैंक, यस बैंक, जियो पेमेंट बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक के साथ एसबीआई बैंक शामिल हैं। पुलिस को जानकर हैरानी हुई कि यह डाटा महज एक साल के भीतर का है। जनवरी 2025 से अब तक का यह डाटा पुलिस को भी परेशान करने वाला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समधी मिलाई नहीं देने पर बेटी को किया प्रताड़ित:सहारनपुर में लड़की पक्ष का आरोप- विदाई के समय मांगे पांच लाख और बुलेट, दो लाख लेकर हुई विदाई
    Next Article
    रायबरेली में जिला बदर अपराधी गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment