Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो पालियों में 1,870 अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपी एसआई परीक्षा:सीतापुर में पहले दिन 5,760 अभ्यर्थी थे रजिस्टर्ड, जूते-गहने उतरवाने के बाद दी एंट्री

    15 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा का पहला दिन शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। परीक्षा के दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहा। जिले के कुल 8 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित कराई गई, जहां कुल 5760 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। पहले दिन बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। आंकड़ों के अनुसार कुल 1870 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 2880 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था थी, जिसमें से 956 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। वहीं दूसरी पाली में भी 2880 सीटें निर्धारित थीं, लेकिन 914 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त चेकिंग की व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले गहन तलाशी से गुजरना पड़ा। कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों को जूते तक उतारने पड़े, जबकि महिला अभ्यर्थियों से गहने भी उतरवाए गए ताकि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक या संदिग्ध वस्तु परीक्षा कक्ष तक न पहुंच सके। पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की गई। जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से अधिकारी लगातार सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए रहे। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापकों और पुलिस बल को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं और अन्य परीक्षा सामग्री को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सील किया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से जिला कोषागार में जमा कराया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की शिकायत सामने नहीं आई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की कॉलोनी में भीषण आग:काले धुएं का गुबार उठा; घर का सामान जला; 2 फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू
    Next Article
    रायबरेली में किशोरी ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या:पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला, अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment