Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में नहर से अधेड़ महिला का शव बरामद:घरेलू विवाद के बाद ने लगाई थी छलांग, 24 घंटे के बाद मिली बॉडी

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब शारदा सहायक नहर में एक अधेड़ महिला का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया गया। मृतका की पहचान गंगेहरा गुलालगंज गांव निवासी 55 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है। वह गिरजा शंकर त्रिपाठी की पत्नी थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार को घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला घर से निकल गई थीं। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर महिला की खोजबीन शुरू कर दी थी। पिछले करीब 24 घंटों से नहर और आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया जा रहा था। बुधवार दोपहर घटनास्थल से कुछ दूरी पर नहर में महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। घटना की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल भी देखने को मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, SSP से की शिकायत:एडिशनल एसपी को सौंपी जांच, न्याय का दिया आश्वासन
    Next Article
    सुजानगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन:जौनपुर में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन BDO को सौंपा, रसोई गैस किल्लत पर सरकार को घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment