Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुजानगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन:जौनपुर में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन BDO को सौंपा, रसोई गैस किल्लत पर सरकार को घेरा

    2 hours ago

    1

    0

    सुजानगंज में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए धरना दिया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस दौरान धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि देश मोदी सरकार के झूठे दावों और नाकामियों का खामियाजा भुगत रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर तरफ अफरातफरी, भय और अविश्वास का माहौल है। कांग्रेस पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रसोई गैस के लिए गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें और भारी भीड़ जमा हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार झूठे दावे कर रही है कि गैस सिलेंडर सबको मिल रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि सिलेंडर न मिलने के कारण एजेंसियों पर भीड़ लगी है और लोगों के घरों में चूल्हे नहीं जल रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह ने कहा कि आपदा के समय में एलपीजी रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडरों के मूल्य में भारी बढ़ोतरी करके मोदी सरकार ने जनता की जेब पर डाका डाला है। जिला महासचिव प्रियंका सिंह ने बताया कि गैस बुकिंग का टोल-फ्री नंबर काम करना बंद कर दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानगंज के अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि जब से भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से देशवासियों को लाइन में ही खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता को सहूलियत और सुविधाएं देने में विफल साबित हुई है। जिला सचिव इरशाद खान ने सरकार से सवाल किया कि यदि दावे सही हैं तो गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ और लोगों की लाइनें क्यों लगी हैं। उन्होंने कहा कि जनता अपना काम छोड़कर गैस सिलेंडर के लिए दौड़ रही है। इस मौके पर नवल किशोर श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, सुरेश दुबे, लोकेश दुबे, विनय मिश्रा, पारसनाथ शुक्ला, उमेश दुबे, प्रतिभा यादव, निशा बानो, आकांक्षा मिश्रा, वीरेंद्र पाठक, विश्वनाथ गौतम, बृजेश उपाध्याय, लालती, मंजू, सावित्री पटेल, मनोरमा गौतम सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में नहर से अधेड़ महिला का शव बरामद:घरेलू विवाद के बाद ने लगाई थी छलांग, 24 घंटे के बाद मिली बॉडी
    Next Article
    फतेहपुर के नए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लिया चार्ज:तीन लोगों ने किया था सुसाइड, पीड़ित परिवार से मिलकर जांच का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment