Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी के साथ फ्रॉड:अलीगढ़ के लोधा में बारात लेकर पहुंचे, न दुल्हन मिली न हलवाई; 40 हजार की चपत

    9 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में फरीदाबाद से बरात लेकर पहुंचे नूंह हिंसा के आरोपी और गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बिट्‌टू बजरंगी के साथ फ्रॉड हो गया। लोधा गांव में दुल्हन दिखाकर शादी के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया। बिट्टू बजरंगी गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचे थे, लेकिन वहां दुल्हन के साथ उसका पूरा कुनबा ही गायब मिला। ​तीन बार अलीगढ़ आया बिट्टू बिट्टू बजरंगी ने बताया कि इस पूरी साजिश का केंद्र अलीगढ़ का लोधा गांव है। ठगों ने उन्हें झांसे में लेने के लिए रिश्तों का ऐसा मायाजाल बुना कि शक तक नहीं हुआ। शुरुआत में फरीदाबाद के पड़ोसी रिश्तेदारों ने बंटी और प्रदीप नाम के युवकों से मिलवाया, जिन्होंने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद रानी नाम की महिला ने बिट्टू को तीन बार अलीगढ़ बुलाकर अलग-अलग युवतियों से मिलवाया। अंत में लोधा गांव की रहने वाली पूजा की तस्वीर दिखाकर रिश्ता पक्का किया गया। ​खर्चों के नाम पर पेटीएम से वसूली शादी को असली दिखाने के लिए ठगों ने बिट्टू से किस्तों में पैसे ऐंठे। कपड़ों और गहनों के नाम पर 30,000 रुपए ऑनलाइन लिए गए। बिट्‌टू ने बताया कि आरोपी दो गाड़ियों से लड़की को लेकर फरीदाबाद पहुंचे। इन गाड़ियों के डीजल के नाम पर भी 10 हजार रुपए वसूले गए। हलवाई, टेंट और डेकोरेशन के लिए मांगे 2.50 लाख फरीदाबाद में ही पड़ोसी के घर में लड़की को पास में बैठाकर रिश्ता पक्का किया गया। रिश्ता पक्का होने के बाद बिट्‌टू से हलवाई, टेंट और डेकोरेशन के नाम पर कुल 2.50 लाख रुपए और खर्च होने की बात कही गई। इस पर बिट्‌टू ने शादी वाले दिन ही खर्चे के रुपए देने की बात कही। ​नकली खानदान और फिल्मी स्क्रिप्ट बिट्टू बजरंगी का आरोप है कि लोधा गांव में पहले एक घर पर बुलाया गया और फिर मंदिर चलने को कहा गया। वहां पहले से ही नकली चाचा, ताऊ और भाई-बहन मौजूद थे, वे किसी फिल्म के सीन की तरह अपनी भूमिका निभा रहे थे। बिट्टू ने बताया कि जिसे दुल्हन बताया गया, वह पूजा नाम की महिला पहले से दो बच्चों की मां है। वहीं, जिसे भाई बनाकर पेश किया गया, वह कुछ दिन पहले मथुरा में शादी के नाम पर फ्रॉड करने में पकड़ा जा चुका था। मंदिर में मिला सन्नाटा तय तारीख 7 फरवरी 2026 को जब बिट्टू बारात लेकर निर्धारित मंदिर पहुंचे, तो वहां न दुल्हन पक्ष का कोई सदस्य था और न ही कोई तैयारी। बंटी, रानी और पूजा के मोबाइल फोन बंद मिले। काफी देर रुकने के बाद बिट्‌टू को ठगी समझ में आ गई और वह फरीदाबाद लौट गए। बाद में फरीदाबाद के सरन थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सोशल मीडिया पर ऑडिया वायरल इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें पूजा नाम की महिला शादी से इनकार कर रही है। कह रही है कि उसने पहले ही मना किया था और वह झूठ बोलकर शादी नहीं करना चाहती। महिला कह रही है कि शादी के नाम पर रुपए लेकर गलत किया है। दूसरी ओर बिट्टू उसे खुश रखने का भरोसा दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में आधार पर नाम देखते टोपी उतारने को कहा:लात-घूसों से बुजुर्ग को पीटने लगे, पुलिस ने 6ठवें दिन कराया मेडिकोलीगल
    Next Article
    रायबरेली में प्रेमी-प्रेमिका का शव एक फंदे पर मिला:दोनों पैर जमीन पर छूते दिखे, चार साल से अफेयर था, पुलिस को सुसाइड का शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment