Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत:ऊंचाहार-सबीसपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली जिले के ऊंचाहार-सबीसपुर मार्ग पर बीती रात एक सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मैकूलाल के पुरवा निवासी अर्जुन प्रसाद (75) किसी निजी कार्य से सबीसपुर गए थे। रात करीब 8:00 बजे जब वह पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय राहगीरों की मदद से घायल अर्जुन प्रसाद को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊंचाहार पहुंचाया गया। वहां तैनात डॉ. वान्या मिश्रा ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉ. वान्या मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को रात में अस्पताल लाया गया था। काफी प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और रात लगभग 9:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IIT-NIT के छात्रों को 'गीता' सिखाएगा इस्कॉन:कानपुर में जुटा देश भर के 160 भक्तों का दल; सुसाइड और डिप्रेशन रोकने पर मंथन
    Next Article
    कांति सिंह को मिली राहत:केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के है सहयोगी, आपराधिक कार्यवाही पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment