Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में तीन टप्पेबाज गिरफ्तार:बैंकों के पास भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर करते थे ठगी

    6 hours ago

    1

    0

    कौशांबी जिले में बैंकों के पास भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसओजी, सर्विलांस और सैनी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सैनी कोतवाली क्षेत्र में 24 फरवरी को अमृत लाल पुत्र बेचू लाल के साथ 25 हजार रुपये की टप्पेबाजी की घटना हुई थी। इसके अलावा 9 मार्च को सविता देवी नाम की महिला से 14 हजार रुपये की ठगी की गई थी। इन घटनाओं की शिकायत मिलने के बाद मामले के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजा पुत्र शिवकुमार (निवासी न्यू आजाद नगर, कानपुर नगर), दीपू उर्फ साजन पुत्र छेदु (निवासी पोजेपुर, फतेहपुर) और वीरेंद्र पुत्र सुरेंद्र (निवासी न्यू आजाद नगर, कानपुर नगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 20 हजार रुपये नकद और नोटनुमा कागज की गड्डियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और इनके खिलाफ पहले भी दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह में कुल पांच सदस्य शामिल हैं। इनमें से दो सदस्य बैंक के आसपास रेकी करते हैं, जबकि एक साथी बैंक के अंदर जाकर कम पढ़े-लिखे या बुजुर्ग व्यक्तियों की पहचान करता है, जिन्हें आसानी से झांसे में लिया जा सके। इसके बाद योजना बनाकर ऐसे लोगों को निशाना बनाया जाता है। आरोपी पहले बैंक से पैसे निकालने में मदद करने का भरोसा दिलाते हैं और विश्वास में लेकर असली नोटों की जगह कागज की गड्डी थमा देते हैं। गड्डी के ऊपर और नीचे कुछ असली नोट लगाए जाते हैं, जिससे पीड़ित को तुरंत शक न हो। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने 1 मार्च को बांदा जिले के नरैनी स्थित इलाहाबाद बैंक से एक व्यक्ति से 29 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में ट्रक से कुचलकर दो छात्रों की मौत:सिर फटा, भेजा बाहर निकलकर रोड पर छितराया, चपेट में आई छात्रा का पैर टूटा
    Next Article
    राज्यमंत्री गिरीश यादव का खड़गे-राहुल पर पलटवार:बोले- सरकार सबकी सुरक्षा करती है, प्रधानमंत्री नहीं घबराते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment