Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में त्रिशूल से हमला कर शिवलिंग तोड़ा:युवक आधी रात मंदिर में घुसा, ताबड़तोड़ 15 वार किए, डमरू पटककर तोड़ा

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के रायबरेली में एक युवक ने मंदिर में घुसकर शिवलिंग को खंडित कर दिया। युवक ने पहले मंदिर में देर रात घुसकर भगवान शिव के त्रिशूल को उखाड़ लिया। पटक-पटककर त्रिशूल में लगे डमरू को तोड़ डाला। इसके बाद टूटे हुए त्रिशूल से शिवलिंग पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। युवक ने शिवलिंग पर एक के बाद एक 15 वार किए। जिसके कारण शिवलिंग खंडित हो गया और इसमें दरारें आ गईं। युवक करीब 10 मिनट तक मंदिर में उत्पात मचाता रहा। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। मंदिर समिति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जिला मुख्यालय से 37 किलोमीटर दूर ऊंचाहार थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव स्थित प्रसिद्ध गौरीशंकर महादेव मंदिर की है। तस्वीरें देखिए... ऊंचाहार थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहनिया खंड विकास क्षेत्र के हमीरपुर गांव स्थित प्रसिद्ध गौरीशंकर महादेव मंदिर में शुक्रवार रात शिवलिंग खंडित मिला था। मंदिर में भगवान शिव का त्रिशूल और त्रिशूल पर लगा डमरू भी टूटा हुआ था। मंदिर समिति के लोग शनिवार को पहुंचे तो सीसीटीवी जांचे। जिसमें एक अज्ञात युवक शुक्रवार की देर रात नशे में धुत होकर मंदिर में उत्पात मचाता दिखा। मंदिर समिति उपाध्यक्ष लोकनाथ मिश्र ने शनिवार को ऊंचाहार थाने में शिकायत देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया था। कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। जानिए वीडियो में क्या है... रविवाद को वारदात का CCTV सोशल मीडिया पर सामने आया है। 7 मिनट 19 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अर्द्धनग्न हालत में मंदिर में देर रात घुसता है। युवक पहले शिवलिंग के पास लगे त्रिशूल को उखाड़ता है। इसके बाद त्रिशूल को शिवलिंग पर फेंक देता है। त्रिशूल में लगा डमरू टूट कर चूर-चूर हो जाता है। त्रिशूल को मंदिर परिसर में 7 बार उठा-उठाकर फेंकता है। इसके बाद भी युवक नहीं रुकता। वह टूटे हुए त्रिशलू को फिर से उठाकर शिवलिंग पर एक के बाद एक करीब 15 बार वार करता है। जिसके कारण शिवलिंग में दरारें आ जाती हैं। युवक नशे में पूरी तरह धुत दिखाई दे रहा है। शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने के बाद वह त्रिशूल को कंधे पर उठाकर पूरे मंदिर में घूमता है। वह डगमगाते हुए चलता दिखाई दे रहा है। पड़ोसी गांव का रहने वाला युवक मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ में युवक की पहचान हुई। स्थानीय लोगों ने बताया- आरोपी पूरे नंदी गांव का रहने वाला है। युवक की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच है। वह नशे का आदी है। ऊंचाहार थाना प्रभारी अजय राय ने बताया- मंदिर समिति उपाध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। युवक की पहचान कर ली गई है। युवक पड़ोसी गांव का ही रहने वाला है। वह नशे का आदी है। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… कासगंज में पत्नी, 3 बच्चों की हत्या कर जान दी:बच्चों को जहर देकर पत्नी का गला काटा; 3 दिन घर में पड़ी रहीं लाशें कासगंज में पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पति फंदे से झूल गया। उसने पहले बच्चों को जहर दिया और फिर पत्नी का गला काट दिया। तीन दिन तक शव घर में पड़े रहे और किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। पड़ोसियों के मुताबिक, घटना का पता उस वक्त चला, जब शनिवार शाम एक युवक शादी का कार्ड देने घर गया। उसने दरवाजा खटखटाया और नाम लेकर काफी देर तक बुलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने आसपास के लोगों से पूछा। तब पता चला कि घर में पिछले तीन दिनों से कोई हलचल नहीं थी। शक के आधार पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीलंका ने जीता टॉस... इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग करेगी
    Next Article
    पहलवानों ने कबड्‌डी प्लेयर्स को दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा:गाजीपुर में ट्रेन की सीट को लेकर विवाद; प्लेटफार्म बना अखाड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment