Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहलवानों ने कबड्‌डी प्लेयर्स को दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा:गाजीपुर में ट्रेन की सीट को लेकर विवाद; प्लेटफार्म बना अखाड़ा

    11 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के एक रेलवे स्टेशन पर कबड्‌डी और कुश्ती खिलाड़ियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। सीट को लेकर इन खिलाड़ियों में कहासुनी होते-होते झगड़ा इतना बढ़ा कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही लाठी-डंडे चलने लगे। दरअसल, दोनों पक्ष इंटरसिटी एक्सप्रेस से घर जा रहे थे। अंडर-15 कबड्डी के खिलाड़ी वाराणसी से गोरखपुर लौट रहे थे। ट्रेन के उसी कोच में दुल्लहपुर के कुश्ती खिलाड़ी भी सवार थे। सीट को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। हाथापाई के बाद कुश्ती खिलाड़ियों ने अपने साथियों को फोन पर सूचना भी दी। दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही करीब 10 युवक कोच में चढ़ गए। इसके बाद रेलवे प्लेटफॉर्म पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने लगे। इस दौरान एक खिलाड़ी का सिर फट गया। ट्रेन के मऊ पहुंचने पर घायल खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में पांच टांके लगाए गए। गुरुवार रात की इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। देखिए घटना की 3 तस्वीरें... अब पूरा मामला समझिए... गोरखपुर की अंडर-15 कबड्‌डी की टीम एक टूर्नामेंट में भाग लेकर वाराणसी से वापस लौट रही थी। टीम ने इंटरसिटी ट्रेन पकड़ी थी। उनके साथ कोच अनीश यादव भी थे। ट्रेन में ही दुल्लहपुर के वीर बहादुर सिंह इंटर कॉलेज के कुश्ती खिलाड़ी भी सवार थे। पहलवानों और कबड्‌डी कोच अनीश सिंह के बीच सीट को लेकर बहस हो गई। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। कबड्‌डी खिलाड़ियों और पहलवानों में जमकर मारपीट कोच में ही हुई। इसी दौरान पहलवानों ने अपने कुछ साथियों को दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर रूकी। करीब 10 पहलवान ट्रेन में चढ़ गए। एक बार फिर मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे से लैस होकर आए पहलवानों ने प्लेटफार्म पर ही दौड़ा-दौड़ाकर कबड्‌डी खिलाड़ियों को मारा। इस मारपीट में देवरिया के मकई गांव के रहने वाले खिलाड़ी रघुराज प्रताप सिंह का सिर फट गया। घायल खिलाड़ी को साथियों ने ट्रेन के मऊ पहुंचने पर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनके सिर में पांच टांके लगे। वीडियो सामने आने के बाद 2 अरेस्ट इस घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल से शूट कर लिया। फिर इसको सोशल मीडिया पर डाल दिया। एक यूजर ने मुख्यमंत्री के ट्वीटर हैंडल पर भी इसे टैग कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे पुलिस भी सक्रिय हो गई। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद मऊ आरपीएफ इंस्पेक्टर ए.के. सिंह और जीआरपी दुल्लहपुर चौकी प्रभारी ओम शंकर गुप्ता ने टीम के साथ पहुंचकर 2 युवकों को अरेस्ट किया। ………………………… यह खबर भी पढ़ें… कानपुर में दबंगों ने दलित का छप्पर फूंका:लाठी-डंडे चले; 4 राउंड फायरिंग; 7 घायल, विधायक बोलीं- सख्त कार्रवाई हो कानपुर में दबंगों ने दलित परिवार के घर के बाहर छप्पर में आग लगा दी। खौफ पैदा करने के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग की। दरअसल, ट्रैक्टर निकालने के दौरान छप्पर टूट गया। इस पर दलित परिवार ने आपत्ति की। आरोप है कि कहासुनी के बाद दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और फिर छप्पर में आग लगा दी। घटना कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के मढ़ापुर गांव की है। इस मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे दो पड़ोसी भी चोटिल हुए। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में त्रिशूल से हमला कर शिवलिंग तोड़ा:युवक आधी रात मंदिर में घुसा, ताबड़तोड़ 15 वार किए, डमरू पटककर तोड़ा
    Next Article
    बुलंदशहर में एक्सपायर ट्रकों से राशन सप्लाई:एनजीटी के 10 साल पुराने वाहन प्रतिबंध की अनदेखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment