Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में त्योहारों पर सुरक्षा कड़ी:एसपी ने किया 7 किमी पैदल गश्त, संदिग्धों की जांच

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कमान संभाली है। उन्होंने देर शाम शहर में लगभग 7 किलोमीटर तक पैदल गश्त किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई और उनके पहचान पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। फ्लैग मार्च में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी प्रफुल्ल शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, क्षेत्राधिकारी सदर अरुण नौहार और सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि इस महीने लगातार त्योहार हैं, जिनमें होली, रमजान और नवरात्र शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शासन के निर्देश पर पुलिस टीमें लगातार जनता के बीच काम कर रही हैं। जनपद के विभिन्न चौराहों पर 24 घंटे के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, जिनकी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जा रही है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की लगातार चेकिंग की जा रही है। एसपी ने बताया कि आज उनके द्वारा शहर के विभिन्न मोहल्लों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया, जिस दौरान चौराहों पर एकत्रित लोगों से भी बातचीत की गई। यह पैदल गश्त समय-समय पर जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में महिला कॉन्स्टेबल ने यात्री की जान बचाई:चलती ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से प्लेटफार्म पर गिरा, सिपाही ने खींचा
    Next Article
    सहारनपुर में 1582 स्थानों पर होलिका दहन:सात जोन और 21 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन से की जा रही निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment