Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 1582 स्थानों पर होलिका दहन:सात जोन और 21 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन से की जा रही निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में इस वर्ष होलिका दहन 1582 स्थानों पर किया जाएगा। पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पूरे जिले को सात जोन, 21 सेक्टर और 85 सब-सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और ड्रोन कैमरों की मदद से भी स्थिति पर नजर रखी जाएगी। शहर में 762, देहात में 820 स्थानों पर होगा दहन जिले में कुल 1582 स्थानों पर होलिका दहन होगा, जिसमें शहर क्षेत्र में 762 और ग्रामीण क्षेत्रों में 820 स्थान शामिल हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि अतिरिक्त सुरक्षा के लिए दो कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। एसडीएम और सीओ अपने-अपने जोन की कमान संभालेंगे। जिन स्थानों पर पूर्व में विवाद की घटनाएं हुई थीं, वहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी और पीआरवी की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। प्रत्येक थाने स्तर पर क्लस्टर मोबाइल टीमें बनाई गई हैं, जो सायरन लगे वाहनों के साथ लगातार गश्त करेंगी। अग्निशमन विभाग, यातायात पुलिस और एलआईयू को भी सक्रिय रखा गया है। ड्रोन कैमरों से होगी संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। जिले में करीब 140 डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख मार्गों पर खुले में डीजे बजाने पर रोक रहेगी। डीजे की आवाज और ऊंचाई की सीमा तय की गई है और बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए निर्धारित समय के बाद डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने भड़काऊ, विवादित, धार्मिक या जातीय भावना भड़काने वाले गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। यदि किसी स्थान पर विवाद की स्थिति बनती है तो डीजे संचालकों को तुरंत पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। 416 लोगों को पाबंद, विवादित गांवों पर विशेष नजर होली पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने 416 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील और विवादित गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी रंजिशों को देखते हुए पुलिस टीमें लगातार निगरानी करेंगी। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में 30 बेड आरक्षित होली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में तुरंत इलाज की व्यवस्था रहेगी। जिला अस्पताल में 30 बेड आरक्षित किए गए हैं और ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराया गया है। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रहेंगी और एंबुलेंस को भी तैयार रखा गया है। महिला अस्पताल में लेबर रूम में भी चिकित्सकों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। भद्रा के कारण देर रात 12:50 से 02:02 बजे तक रहेगा श्रेष्ठ मुहूर्त ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन करना शास्त्रों में निषेध माना गया है। इस बार भद्रा 2 मार्च शाम 5:18 बजे से 3 मार्च सुबह 4:56 बजे तक रहेगी। इसलिए भद्रा पूंछ में ही होलिका दहन करना शुभ माना गया है। होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त 2 और 3 मार्च की मध्य रात्रि 12:50 बजे से 02:02 बजे तक रहेगा। इसके बाद 3 मार्च को चंद्र ग्रहण भी रहेगा, जिसका सूतक सुबह 6:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा। ग्रहण का समय दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक रहेगा। चार मार्च को खेली जाएगी रंगों की होली प्रशासन ने लोगों से होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। रंगोत्सव यानी रंगों की होली 4 मार्च को खेली जाएगी। पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बीच जिले में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि होली का पर्व बिना किसी परेशानी के बनाया जा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में त्योहारों पर सुरक्षा कड़ी:एसपी ने किया 7 किमी पैदल गश्त, संदिग्धों की जांच
    Next Article
    होली पर चित्रकूट में एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर:चित्रकूट में आपात स्थिति में 108 डायल कर मिलेगी सहायता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment