Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, जांच में जुटी पुलिस

    4 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रायपुर नेरुवा गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे 20 वर्षीय कृष्णावती पत्नी हंसराज का शव घर में डाट के सरिए से रस्सी के फंदे में लटका हुआ पाया गया। पति हंसराज ने शव को फंदे से उतारा और एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को वापस गांव लाया गया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति हंसराज और सास शीला पत्नी कन्हैया को हिरासत में ले लिया है। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की टेनरी में आग:मजदूरों ने भागकर जान बचाई, दमकल पहुंचने से पहले आग पर पाया काबू
    Next Article
    Emmanuel Macron: अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी समेत कई बॉलीवुड सितारों से मिले फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, बताया ‘भारतीय सिनेमा के लीजेंड्स’

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment