Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में युवक का शव फंदे से लटका मिला:पत्नी प्रेमी संग भागी, फोन पर जान से मारने की धमकी मिली

    6 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के केवलपुर गांव में एक युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची जगतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विधिक कार्यवाही शुरू की। मृतक की पहचान केवलपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव (पुत्र सुदामा) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। परिजनों का आरोप है कि एक अज्ञात युवक फोन पर लगातार धर्मेंद्र को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसके अलावा, 27 फरवरी को धर्मेंद्र की पत्नी सरोज घर से कीमती सामान लेकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। परिजनों के अनुसार, 3 मार्च को धर्मेंद्र ने जगतपुर थाने में अपनी पत्नी के जाने और धमकियों को लेकर एक प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मृतक के बड़े भाई शंकर ने भी लगातार धमकियां मिलने का आरोप लगाया है। बुधवार 4 मार्च को शाम में जब मृतक की भतीजी उन्हें खाने के लिए बुलाने कमरे में गई, तो उसने धर्मेंद्र को फंदे से लटका देखा। इसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी। जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अकोला दंगल- चित्रा पहलवान ने जीता 71 हजार का इनाम:मिनी स्टेडियम में हरियाणा के चीता को दी मात
    Next Article
    देवरिया में ज्वेलरी शॉप में चोरी का प्रयास:तिजोरी तोड़ने में रहे नाकाम, CCTV में हुए कैद, 3 संदिग्धों की तलाश में पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment