Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अकोला दंगल- चित्रा पहलवान ने जीता 71 हजार का इनाम:मिनी स्टेडियम में हरियाणा के चीता को दी मात

    8 hours ago

    1

    0

    आगरा के चाहर बाटी क्षेत्र स्थित अकोला के मिनी स्टेडियम में सदियों पुरानी दंगल परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठी। इस परंपरागत आयोजन में दूर-दूर से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपनी ताकत और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल का संचालन और आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. गंभीर सिंह के नेतृत्व में किया गया। इसमें पूरे गांव और क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग देखने को मिला। ग्रामीणों की भारी भीड़ के बीच अखाड़े में एक से बढ़कर एक रोमांचक कुश्तियां लड़ी गईं। डॉ. गंभीर सिंह ने बताया कि दंगल कमेटी द्वारा हर वर्ष इस पारंपरिक दंगल का आयोजन किया जाता है। इसमें ग्रामीणों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों का भी पूरा सहयोग मिलता है। दंगल की सबसे बड़ी और आखिरी 71 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में चित्रा पहलवान ने हरियाणा के मजबूत पहलवान चीता को शानदार मुकाबले में पराजित कर जीत अपने नाम की। इस जीत के साथ रोमांच चरम पर पहुंच गया। वहीं अंकित पहलवान और कुलदीप पहलवान के बीच हुई 71 हजार रुपये की एक अन्य कुश्ती बेहद कड़ी टक्कर के बाद बराबरी पर छूटी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक कालीचरण सुमन सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दंगल में उमड़ी भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि गांवों में आज भी अखाड़े और दंगल की परंपरा लोगों के दिलों में जिंदा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में लेग पीस को लेकर 3 युवकों में मारपीट:दो की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    रायबरेली में युवक का शव फंदे से लटका मिला:पत्नी प्रेमी संग भागी, फोन पर जान से मारने की धमकी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment