Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली पुलिस ने 3 फरार बदमाश गिरफ्तार किए:गैंगस्टर एक्ट के कई मामले, गांजा तस्करी समेत कई अवैध व्यापार में शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सलोन थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी संगठित होकर गांजा तस्करी और अवैध व्यापार जैसी गंभीर गतिविधियों में संलिप्त थे। पुलिस ने थाना सलोन क्षेत्र में गिरोह बनाकर गांजा व्यापार और तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सलोन यादवेन्द्र बहादुर पाल के नेतृत्व में सलोन पुलिस टीम को यह कामयाबी मिली। 15 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर 'उमरन गंगा एक्सप्रेस वे' अंडरपास के पास से तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र सिंह (गैंग लीडर), पुत्र स्व. बाबूलाल कुर्मी, निवासी कमालपुर, थाना ऊंचाहार; पंकज सिंह उर्फ विनय कुमार सिंह, पुत्र कृष्ण कुमार सिंह, निवासी कमालपुर, थाना ऊंचाहार; और अंकित सिंह, पुत्र विनोद कुमार सिंह, निवासी कमालपुर, थाना ऊंचाहार के रूप में हुई है। पकड़े गए तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उन पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। धर्मेन्द्र सिंह (गैंग लीडर) पर एनडीपीएस एक्ट, बीएनएस की विभिन्न धाराओं और नारकोटिक्स एक्ट के तहत रायबरेली के सलोन, ऊंचाहार व प्रयागराज के करछना थाने में मुकदमे दर्ज हैं। पंकज सिंह पर एनडीपीएस एक्ट, बीएनएस और आईपीसी (धारा 506) के तहत सलोन व ऊंचाहार थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। अंकित सिंह के विरुद्ध सलोन व ऊंचाहार थानों में एनडीपीएस एक्ट व बीएनएस की धाराओं में मामले दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली सलोन पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव, उपनिरीक्षक राधेश्याम पांडेय, आरक्षी रामेन्द्र यादव, आरक्षी शक्ति ठाकरान और आरक्षी रचित शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली 33⁰C टेंप्रेचर, आज से 5 दिन का येलो अलर्ट:आसमान में छाए बादल, सुबह ठंडक दोपहर में सताएगी उमस
    Next Article
    नाबालिग से छेड़छाड़-आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी करार:आरोपी को 3 साल की सजा, 4 हजार रुपए जुर्माना, चित्रकूट की विशेष पॉक्सो अदालत का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment