Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    RDX से उड़ाने की धमकी में जयापाल का बयान दर्ज:उमेश पाल की पत्नी ने कहा रेकी हो रही, पुलिस ने घर जाकर पूछताछ की

    1 hour ago

    1

    0

    उमेश पाल की पत्नी भाजपा नेता जया पाल को धमकी दिए जाने, गाड़ी का पीछा कर रेकी करने के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। धूमनगंज पुलिस ने जया पाल के घर जाकर उनका बयान दर्ज किया। पूछताछ के साथ ही पुलिस ने जया पाल ने धमकी आदि के संबंध में साक्ष्यों का संकलन किया। इस बीच उमेश पाल की पत्नी जया पाल को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा (ओबीसी मोर्चा) का प्रदेश मंत्री बना दिया गया है। जया पाल ने धूमनगंज थाने में दो तहरीरें दी हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें RDX से उड़ा देने की धमकी दी गई। भड़काऊ बातें लिखीं गईं। दूसरी तहरीर में जया पाल ने आरोप लगाया कि संदिग्ध कार से उनकी गाड़ी का पीछा किया गया। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी रेकी की जा रही है। कई बार संदिग्ध लोग उनका पीछ करते नजर आए हैं। तहरीर देने के बाद जया पाल ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद वह डीजीपी से मिलने लखनऊ पहुंची थीं। लखनऊ पुलिस के आला अफसरों से जांच की मांग की थी। जया पाल की तहरीर और साक्ष्यों के बाद पुलिस ने जांच कर फेसबुक आईडी, इंस्ट्राग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म की आईडी खंगाली है। अतीक के बेटों की फोटो किसने अपलोड की, वीडियो शेयर किसने किया, मैसेज कहां से जनरेट हुआ। उसे टैग कहां कहां से किया गया, इसे लेकर जांच तेज कर दी गई है। साथ ही जया पाल और उनके परिवार के अन्य लोगों से इस संबंध में पूछताछ हुई है। 9 सितंबर को जया ने किया था सनसनीखेज खुलास प्रयागराज की जिला अदालत में उमेश पाल हत्याकांड को लेकर ट्रालय शुरू है। नौ सितंबर को जया पाल ने SC/ST कोर्ट बयान दर्ज कराया था। इसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें धमकी दी जा रही, रेकी हो रही। जया से जब उनके पति की हत्या को लेकर सवाल हुए तो वे भावुक हो गईं। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया। कोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, मुझे सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कहा जा रहा है कि RDX से उड़ा दिया जाएगा। जया पाल ने सवाल पूछा कि आरोपी गुड्डू मुस्लिम, साबिर, अरमान कहां हैं, पुलिस क्यों इन्हें ढूंढ नहीं पा रही है? जया अपने साथ एक सोशल मीडिया पोस्टर लेकर आई थीं, जिस पर धमकियां लिखी थीं। कोर्ट में अपनी बातें रखने के बाद जया पाल ने पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया से मुलाकात कर धमकी देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। प्रयागराज में 24 फरवरी, 2023 को उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की दिनदहाड़े गोली और बम मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल 2005 में हुए बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह थे। हत्याकांड की साजिश रचने और इसे अंजाम देने का आरोप माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, बेटे असद और उनके गुर्गों पर लगा था। जया बोलीं- अतीक गैंग के लोग रोज मेरी रेकी करते हैं जया पाल ने कहा- मेरी जान को खतरा है। आज भी मेरी रेकी की गई है। अतीक गैंग से जुड़े कुछ लोग अब भी सक्रिय हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा और बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया और सीसीटीवी फुटेज दिए। कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को तत्काल सुरक्षा बढ़ाए जाने का आदेश जारी किया। आज मुझे पति की हत्या का सीन याद आ रहा जया पाल ने कहा- मुझे आज वो सीन याद आ रहा है…मेरे पति कोर्ट से ही लौटकर गए थे तो रास्ते में उन्हें बेरहमी से मार दिया गया था। मेरी भी हत्या हो जाएगी, जैसे मेरे पति की हत्या हुई थी। आरोपी गुड्डू मुस्लिम, साबिर, अरमान को पुलिस अब पकड़ क्यों नहीं पा रही है। जया पाल ने अतीक अहमद के सबसे बड़े बेटे उमर का पोस्टर दिखाया। उमर उंगली दिखाकर चुप रहने के लिए कह रहा है। ये इशारा किसके लिए है। रोज सोशल मीडिया पर चल रहा है कि उमर आएगा, अली आएगा, अहजम बाहर है। मेरे परिवार को टार्चर किया जा रहा है। मुझे इंसाफ चाहिए। जया पाल के कोर्ट पहुंचने की वजह से सुरक्षा इंतजाम कड़े रहे। उमेश पाल की पत्नी कई वकीलों और समर्थकों के साथ अदालत पहुंची थीं। इससे पहले एक सितंबर को भी जया पाल ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था। उमेश पाल की दिनदहाड़े प्रयागराज में हुई थी हत्या, पूरा घटनाक्रम जानिए… 2005: राजू पाल हत्याकांड प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या हुई। उमेश पाल इस मामले के प्रमुख गवाहों में शामिल थे। आगे चलकर यही गवाही उमेश पाल हत्याकांड की वजह बनी। 24 फरवरी 2023: उमेश पाल की हत्या प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उमेश पाल पर हमला हुआ। वह अपने घर लौट रहे थे। हमले में उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में तैनात दो सरकारी गनरों की मौत हो गई। घटना के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर अतीक अहमद, अशरफ, शाइस्ता परवीन, असद समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 27 फरवरी 2023: पहला पुलिस एनकाउंटर हत्याकांड के तीन दिन बाद पुलिस ने अरबाज को मुठभेड़ में मार गिराने की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, अरबाज पर हमलावरों की गाड़ी चलाने का आरोप था। मार्च 2023: जांच और गिरफ्तारियां तेज पुलिस ने मामले में आरोपियों और कथित मददगारों की गिरफ्तारी शुरू की। जांच में बरेली जेल में बंद अशरफ से कथित तौर पर साजिश से जुड़े संपर्कों की बात भी सामने आई। बरेली पुलिस ने बाद में नौ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। उमेश पाल की हत्याकांड से जुड़े 4 तस्वीरें देखिए… 13 अप्रैल 2023: असद और गुलाम मुठभेड़ में मारे गए उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को उत्तर प्रदेश पुलिस ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया। दोनों पर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होने का आरोप था। 15 अप्रैल 2023: अतीक और अशरफ की हत्या अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज में पुलिस की मौजूदगी में गोली मार दी गई। दोनों उस समय पुलिस हिरासत में थे और उमेश पाल हत्याकांड की जांच में आरोपी थे। मई 2023: पहली चार्जशीट प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में पहली चार्जशीट दाखिल की। इसके बाद जांच आगे बढ़ने के साथ अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आरोपपत्र दाखिल किए गए। 17 जून 2023: दूसरी चार्जशीट पुलिस ने अतीक के वकील खान सौलत हनीफ, इकलाख अहमद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की। अक्टूबर 2023: विजय मिश्रा के खिलाफ चार्जशीट पुलिस ने अतीक परिवार के वकील विजय मिश्रा के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की। 2024: अतीक के बेटों उमर और अली पर कार्रवाई पुलिस ने जांच के बाद अतीक के बेटों उमर और अली के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की। पुलिस के अनुसार, दोनों पर हत्याकांड की साजिश की जानकारी होने के आरोप लगाए गए। अक्टूबर 2024: गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान के खिलाफ चार्जशीट पुलिस ने फरार आरोपियों गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की। ये तीनों घटना के बाद से फरार बताए गए। --------------------- ये खबर भी पढ़ें- विधायकों को रिश्वत दो, फिर अफसर-बाबू खा रहे कमीशन:यूपी में IAS अफसर घूस लिए बिना फंड जारी नहीं करते, कैमरे में रेट लिस्ट इस खबर के पहले पार्ट में आपने देखा और पढ़ा कि यूपी के विधायक कैसे विकास कार्यों की राशि में कमीशन खा रहे हैं। विधायकों के 35% हिस्से के बाद जो राशि बचती है, उसमें अफसरों का भी कमीशन होता है। इसका खुलासा करने के लिए हम विधायकों के अनुशंसा पत्र लेकर CDO ऑफिस पहुंचे। यहां तो रिश्वतखोरी का पूरा सिस्टम बना हुआ है। छोटे से कर्मचारी से लेकर बड़े अफसर तक सभी का रेट फिक्स है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत:100 की स्पीड में ट्रक में घुसी अर्टिगा, लखनऊ से देवरिया जा रहे थे
    Next Article
    आगरा में उत्तर भारत की प्रसिद्ध राम-बारात निकली:गदर और तहलका मूवी की निकाली गई झांकी; लाखों श्रद्धालु बारात में हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment