Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Reacher Season 4 की प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग शुरू, रिलीज हुए पहले तीन एपिसोड

    2 hours ago

    1

    0

    एक्टर एलन रिचसन एक बार फिर जैक रीचर के किरदार में लौट आए हैं। रीचर सीरिज का चौथा सीजन 12 अगस्त से स्ट्रीम हो गया है। यह सीरीज ली चाइल्ड की मशहूर किताबों पर आधारित है। जैक रीचर यूएस आर्मी मिलिट्री पुलिस के पूर्व मेजर हैं, जो सेना छोड़ने के बाद बिना किसी ठिकाने के घूमते रहते हैं। लेकिन जहां भी जाते हैं, किसी न किसी रहस्यमय मामले में खुद-ब-खुद उलझ जाते हैं। अब चौथे सीजन में वह एक नए और बड़े मामले को सुलझाते नजर आ रहे हैं।प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं रीचर सीजन 4रीचर सीजन 4 को तीन एपिसोड्स के साथ दुनिया भर में स्ट्रीमिंग के लिए रिलीज कर दिया गया है। इन्हें प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। इस सीजन में कुल 8 एपिसोड होंगे, जो अलग-अलग तारीखों पर रिलीज किए जाएंगे।एपिसोड 1 – सिटी ऑफ ब्रदरली लव – 12 अगस्तएपिसोड 2 – केज फाइट – 12 अगस्तएपिसोड 3 – वन स्मॉल स्टेप – 12 अगस्तएपिसोड 4 – 19 अगस्तएपिसोड 5 – 26 अगस्तएपिसोड 6 – 2 सितंबरएपिसोड 7 – 9 सितंबरएपिसोड 8 – 16 सितंबरगॉन टुमॉरो किताब पर आधारित है नई कहानीरीचर सीजन 4 की कहानी ली चाइल्ड की 13वीं किताब गॉन टुमॉरो पर आधारित है। कहानी में रीचर की मुलाकात फिलाडेल्फिया में एक शख्स से होती है। इसके बाद वह एक बड़ी साजिश में फंस जाता है। मामला आगे बढ़ने पर रीचर को पता चलता है कि इस साजिश के तार दुनिया के बड़े नेताओं और ताकतवर लोगों से जुड़े हुए हैं। इस दौरान खुद रीचर इस मामले का सबसे बड़ा निशाना बन जाता है। इसे भी पढ़ें: Verity Trailer: खौफनाक रहस्यों से भरी है Dakota Johnson और Anne Hathaway की फिल्म की कहानीकौन-कौन कलाकार आएंगे नजर?एलन रिचसन चौथी बार जैक रीचर के रोल में दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ क्रिस्टोफर रोड्रिग्ज-मार्क्वेट जैकब मेरिट, सिडेल नोएल तमारा ग्रीन, एग्नेज मो लीला होथ और केविन कॉरिगन शॉन डोहर्टी के किरदार में नजर आएंगे। इसे भी पढ़ें: मुश्किल दौर में Brad Pitt के मन में आया था आत्महत्या का ख्याल, बयां किया अपना दर्दअगले महीने आएगी रीचर की स्पिन-ऑफ सीरीजरीचर के पहले तीनों सीजन भी प्राइम वीडियो पर देखे जा सकते हैं। वहीं, इस सीरीज की स्पिन-ऑफ सीरीज नीग्ली भी जल्द रिलीज होने वाली है। इसका आधिकारिक ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है और सीरीज अगले महीने दर्शकों के बीच आने वाली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौरव गोगोई का Amit Shah पर हमला: कुंभकर्ण जैसी नींद में थे Home Minister, संसद से नदारद रहे
    Next Article
    अब कैंची अटैक की तैयारी में हूती, सऊदी पर होगा दो तरफा हमला?

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment