Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Revanth Reddy का BRS पर वार, KCR ने तेलंगाना का पानी जगन सरकार के पास गिरवी रखा

    7 hours ago

    1

    0

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश की तत्कालीन वाई एस जगन मोहन रेड्डी सरकार के पास राज्य के जल अधिकारों को ‘‘गिरवी रख दिया’’ और अपने 10 साल के शासन के दौरान एक लाख करोड़ रुपये ‘‘बनाये’’। रेवंत रेड्डी ने नागरकुरनूल जिले के अचमपेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिसंबर 2023 में सत्ता संभालने के बाद से राज्य सरकार ने सरकारी विभागों में 75,000 रिक्त पदों को भरा है और जल्द ही 25,000 अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इस कार्यक्रम में रेड्डी ने एक करोड़ महिलाओं के लिए ‘इंदिरम्मा’ मुफ्त साड़ी योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की और ‘चेयुथा’ योजना के तहत नई सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वितरण भी शुरू किया।उन्होंने बीआरएस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने महबूबनगर जिले में सिंचाई परियोजनाओं को पूरा नहीं किया। रेड्डी ने आरोप लगाया, ‘‘आप (केसीआर) ने हमारे साथ अन्याय किया। आपने हमें बेसहारा छोड़ दिया।आप आजीविका की तलाश में महबूबनगर जिले से होने वाले पलायन को नहीं रोक सके। आपने हमारा पानी जगन रेड्डी के पास गिरवी रख दिया।’’ बीआरएस की इस आलोचना का जवाब देते हुए कि कांग्रेस सरकार नदी के पानी का इस्तेमाल नहीं कर रही है और इसके कारण पानी पड़ोसी आंध्र प्रदेश में बह रहा है, उन्होंने कहा कि यदि पिछली बीआरएस सरकार ने परियोजनाएं पूरी कर ली होतीं तो इस पानी से तेलंगाना के खेतों की सिंचाई होती। उन्होंने आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश कई सिंचाई परियोजनाओं के जरिए ‘‘पानी चोरों’’ की तरह कृष्णा नदी का पानी ले जा रहा है।उन्होंने सवाल किया कि क्या केसीआर ने परियोजनाएं पूरी नहीं करके जगन मोहन रेड्डी की ‘‘गुलामी’’ की। रेड्डी ने आरोप लगाया कि केसीआर और उनके भांजे टी हरीश राव ने, जो बीआरएस सरकार में सिंचाई मंत्री थे, कृष्णा नदी के पानी में तेलंगाना की हिस्सेदारी 299 टीएमसी और आंध्र प्रदेश की 512 टीएमसी तय करने पर सहमति जताकर सिंचाई के मामले में तेलंगाना के लिए ‘‘मृत्यु वारंट’’ पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने केसीआर की आलोचना करते हुए कहा कि वह पिछले करीब तीन वर्षों में विधानसभा के सत्रों से ज्यादातर दूर रहे और खुद को फार्महाउस तक सीमित रखा, जबकि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर करीब दो करोड़ रुपये वेतन लिया।रेड्डी ने आरोप लगाया कि केसीआर ने राज्य पर आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लाद दिया और उसे दिवालिया बना दिया। भाजपा पर निशाना साधते हुए रेवंत रेड्डी ने पूछा कि स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी ने कितने सरपंच, वार्ड सदस्य और नगर निकाय पद जीते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के नेता बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।उनके अध्यक्ष (नितिन नवीन) आए। उन्होंने रेवंत रेड्डी के बारे में बात की। बिहार के लोगों ने उनके खाली किए गए विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को नकार दिया।वह अपनी ही विधानसभा सीट नहीं जीत सके। वह मुझे उपदेश देने की कोशिश कर रहे थे।’’ नवीन ने हाल ही में तेलंगाना के करीमनगर में एक रैली को संबोधित किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Lucknow के सहारा शहर परिसर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
    Next Article
    Haryana Assembly में मनाया गया Constitution Day, सीएम सैनी और हुड्डा ने पढ़ा प्रस्तावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment