Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'ऋषभ पंत-गोयनका के बीच तीखी बातचीत का सीन रीक्रिएट किया':LSG के पोस्ट पर X ने लगाया नोट, ललित मोदी ने लिखा- बैन करना चाहिए

    6 hours ago

    1

    0

    LSG के कप्तान ऋषभ पंत और मालिक संजीव गोयनका के बीच तीखी बातचीत का वीडियो आने के बाद टीम ने इसकी सफाई में एक वीडियो पोस्ट किया। इस पर लिखा- हर चीज जो आप देखते हैं, वह सत्य नहीं होता। टीम के इस पोस्ट पर X ने कम्युनिटी नोट लगा दिया है। X के अनुसार, जब घटना हुई तो मैदान में क्राउड था, लेकिन मिस्टर गोयनका ने घटना के बाद में सीन को दोबारा से रीक्रिएट किया है। इसके लिए ऋषभ पंत को बुलाया गया और दृश्यम-2 का सीन बनाया गया। वहीं, 1 अप्रैल को मैच वाले दिन स्टेडियम में पानी के लिए युवकों की लड़ाई का भी एक वीडियो सामने आया है। पहले LSG के नए वीडियो के 3 सीन- मसले पर IPL के पूर्व कमिश्नर भी कूदे LSG के कप्तान और मालिक के बीच तीखी बातचीत वाले वीडियो पर IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी भी सामने आ गए हैं। उन्होंने LSG मालिक संजीव गोयनका को आड़े हाथों लेते हुए कहा- वह लूजर हैं। IPL में बतौर फ्रेंचाइजी उन्हें बैन कर देना चाहिए। मोदी ने यह कॉमेंट इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल वान के पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए किया। ललित मोदी ने लिखा- वह @IPL टीम का मालिक बनने के लायक नहीं है। संजीव गोयनका और जानने के लिए क्या बाकी है? किसी स्पोर्ट्स टीम का मालिक होना, दुनियाभर में किसी भी मालिक के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है। यह सिर्फ मुनाफे की बात नहीं है। यह कोई मशीन नहीं है। यह कोई इंजन नहीं है। बदकिस्मती से यह बात इस जोकर की समझ से बाहर है। अब LSG के पोस्ट पर X नोट पढ़िए- महंगा पानी मिलने पर वेंडर से लड़े युवक इन सबके साथ ही 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में हुए मैच के दौरान महंगा पानी बेचने का विवाद भी सामने आया है। X पर सामने आए वीडियो में दो लोग लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पानी के लिए बोतल बेचने की बात हो रही है। एक युवक एक वेंडर से कह रहा है कि कैसे इतना महंगा दे सकते हैं। इस विवाद में कुछ लोग बीचबचाव भी करते दिखे। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में मैच हारने के बाद पंत-गोयनका में तीखी बातचीत : 7 रन बना पाए ऋषभ, IPL शुरू होने से पहले राम मंदिर में गले मिले थे लखनऊ में IPL-2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में लखनऊ 6 विकेट से हार गया। इसमें लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत केवल 7 रन बना पाए। हालांकि, वह अपनी गलती से रनआउट नहीं हुए थे। मैच खत्म होने के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कप्तान पंत और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच तीखी बातचीत होती दिख रही है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने सुपारी देकर कराई BSF जवान की हत्या:शादी में मिले जेवर बेचकर शूटर को 6 लाख दिए; 14 साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    वाहन की टक्कर से युवक की मौत:पुलिस पहचान कराने में जुटी, सोशल मीडिया का ले रही सहारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment