Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ₹27 करोड़ के पंत ₹15 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स लौटे:₹13.50 करोड़ में कुलदीप लखनऊ में शामिल, दोनों टीमों के बीच ट्रेड हुआ

    1 day ago

    2

    0

    IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापसी हो गई है, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलेंगे। दोनों टीमों के बीच यह ट्रेड हुआ है। इस IPL के बाद पंत ने लखनऊ की कप्तानी छोड़ दी थी। लखनऊ ने IPL 2025 के ऑक्शन में पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदा था, जो IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। अब ट्रेड के बाद वे 15 करोड़ रुपए की फीस पर दिल्ली से जुड़े हैं। वहीं, कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपए की अपनी मौजूदा फीस पर लखनऊ में शामिल हुए। पंत पहले भी 9 सीजन दिल्ली के लिए खेले पंत एक बार फिर उसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं, जहां उन्होंने साल 2016 से 2024 के बीच अपने करियर के 9 सीजन बिताए थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत ने अब तक कुल 111 मैच खेले हैं। उन्होंने तीन सीजन में 43 मुकाबलों में दिल्ली की कप्तानी भी की। हालांकि 2025 मेगा ऑक्शन से पहले GMR ग्रुप के साथ कुछ मतभेदों के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था। 5 सीजन बाद दिल्ली कैपिटल्स से अलग हुए कुलदीप यादव इस ट्रेड में कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं। कुलदीप का दिल्ली के साथ 5 सीजन का एक बेहद सफल सफर रहा है, जो अब इस ट्रेड के साथ समाप्त हो गया है। कुलदीप साल 2022 में दिल्ली की फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने टीम के लिए 65 मैचों में 72 विकेट अपने नाम किए हैं। यह बदलाव कुलदीप के लिए भी एक तरह से घर वापसी जैसा होगा। उन्होंने घरेलू क्रिकेट उत्तर प्रदेश से खेला है, जबकि पंत दिल्ली के खिलाड़ी रहे हैं। पंत का प्रदर्शन रहा ट्रेड की वजह पंत के ट्रेड की आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है। हालांकि, इसके पीछे उनका कप्तान और खिलाड़ी के रूप में प्रदर्शन एक कारण माना जा रहा है। IPL 2026 में लखनऊ पॉइंट्स टेबल में आखिरी 10वें और 2025 में 7वें स्थान पर रही। पंत टीम के कप्तान थे, इसलिए मैनेजमेंट बदलाव चाहता था। वहीं, 27 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कीमत के मुकाबले उनका प्रदर्शन भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने लखनऊ के लिए दो सीजन में 28 मैच खेलकर 581 रन बनाए। वेंकटेश के सबसे ज्यादा पैसे कटे थे वेंकटेश अय्यर के नाम IPL इतिहास का सबसे बड़ा पे-कट दर्ज है। कोलकाता ने उन्हें 2025 मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन अगले ही सीजन RCB ने सिर्फ 7 करोड़ रुपए में साइन किया। इससे उनकी सैलरी में 16.75 करोड़ रुपए की कमी आई। यह IPL इतिहास की सबसे बड़ी वेतन कटौती है। दूसरे नंबर पर सैम करन हैं। पंजाब किंग्स ने उन्हें 2024 में 18.5 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन 2025 में चेन्नई ने सिर्फ 2.4 करोड़ रुपए में साइन किया। यानी करन की सैलरी में 16.1 करोड़ रुपए की गिरावट आई। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली:कहा- खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं वैभव सूर्यवंशी सीनियर टीम इंडिया के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर मंगलवार को रवाना हो गए। BCCI की ओर से उन्हें 3 नंबर जर्सी होटल भिजवाई गई, जिसे सूर्यवंशी काफी देर तक देखते रहे। सूर्यवंशी को जर्सी भारतीय टीम में थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने सौंपी। सूर्यवंशी ने सबसे पहले रघु के पैर छूए और उन्हें प्रणाम किया, फिर जर्सी ली। इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड भी किया गया। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हॉकी प्रो लीग- भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया:अभिषेक, नीलकांत, सुखजीत और राजिंदर ने गोल दागे; टीम 10 साल से PAK से नहीं हारी
    Next Article
    भारत की श्री चरणी दुनिया की नंबर-1 टी-20 गेंदबाज बनी:विमेंस वर्ल्डकप में 10 विकेट ले चुकीं, बैटिंग में मंधाना टॉप-5 में

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment