Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Russell Brand को दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामलों में 10 साल 6 महीने की जेल

    11 hours ago

    1

    0

    ब्रिटेन के मशहूर कॉमेडियन और टीवी कलाकार रसेल ब्रांड को दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामलों में 10 साल और 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट में सोमवार को सजा सुनाते हुए न्यायाधीश जोएल बेननाथन ने कहा कि ब्रांड ने अपनी शोहरत का इस्तेमाल महिलाओं का शोषण करने के लिए किया। उन्होंने उसे ऐसा यौन अपराधी बताया, जिसे लंबे समय तक उसकी प्रसिद्धि ने बचाए रखा।51 वर्षीय ब्रांड सजा सुनाए जाने के दौरान अदालत में शांत बैठा रहा। न्यायाधीश ने उसके व्यवहार को बेहद अहंकारी बताते हुए कहा कि उसने पीड़ित महिलाओं के प्रति अपमानजनक रवैया अपनाया और उनके जीवन पर गहरा असर डाला। न्यायाधीश ने उन महिलाओं की हिम्मत की भी तारीफ की, जिन्होंने इतने साल बाद सामने आकर अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ब्रांड अपनी मर्जी से, जब चाहता था और जिस तरह चाहता था, वैसा व्यवहार करता था।बता दें कि पिछले सप्ताह जूरी ने ब्रांड को 4 महिलाओं के साथ 2004 से 2009 के बीच किए गए अपराधों में दोषी पाया था। उसे एक दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के 3 मामलों में सजा सुनाई गई है। हालांकि, जूरी ने उस पर लगे दुष्कर्म के 2 अन्य आरोपों और जबरन अश्लील हरकत करने की कोशिश के एक आरोप से उसे बरी कर दिया था। पुलिस 2 अन्य महिलाओं की ओर से लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों की भी जांच कर रही है।सजा सुनाए जाने से पहले पीड़ित महिलाओं ने अदालत में अपने साथ हुई घटनाओं के असर के बारे में बताया। गौरतलब है कि ब्रांड ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था। हालांकि, उसने माना था कि वह कई महिलाओं के साथ संबंध बना चुका है और अपनी प्रसिद्धि का इस्तेमाल महिलाओं तक पहुंच बनाने के लिए करता था। कभी ब्रिटेन के लोकप्रिय टीवी और रेडियो चेहरों में शामिल रहे ब्रांड ने चैनल 4, एमटीवी और बीबीसी रेडियो 2 जैसे बड़े मंचों पर काम किया था। 2000 के दशक में वह अपने बेबाक अंदाज और विवादित व्यवहार के कारण भी चर्चा में रहता था।ब्रांड ने बाद में हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया और अमेरिकी गायिका कैटी पेरी से 2010 में शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। बीबीसी ने भी पिछले सप्ताह 2006 से 2008 के बीच ब्रांड के वहां काम करने के दौरान बने माहौल और संस्थान की कमियों के लिए माफी मांगी थी।2023 में उसके खिलाफ सामने आई मीडिया रिपोर्टों के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। इस मामले ने ब्रिटेन के मनोरंजन उद्योग में महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार और ताकतवर लोगों के प्रभाव पर भी सवाल खड़े किए हैं। ब्रिटेन की संस्कृति मंत्री लीजा नैंडी ने इसे एक चेतावनी बताया है। उनका कहना है कि मीडिया उद्योग में प्रभावशाली पुरुषों द्वारा महिलाओं का शोषण अब भी चिंता का विषय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Turkiye Steel Plant में क्रेन गिरने से जोरदार धमाका, 16 कर्मियों की जान गई
    Next Article
    South Africa में 9 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, Ukraine War में शामिल होने के संदेह में कार्रवाई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment