Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Russia में Drone फैक्टरी के प्रमुख Vladimir Tkachuk कार धमाके में घायल, चालक की मौत

    13 hours ago

    1

    0

    मॉस्को, पांच अगस्त (एपी) रूसी सेना को ड्रोन की आपूर्ति करने वाली एक फैक्टरी के निदेशक कार विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनके चालक की मौत हो गई। मीडिया की खबरों से बुधवार को यह जानकारी मिली। सरकारी समाचार एजेंसियों ‘तास’ और ‘आरआईए नोवोस्ती’ ने बताया कि मॉस्को से 1,400 किलोमीटर पूर्व में येकातेरिनबर्ग के पास बोल्शोय इस्तोक में मंगलवार देर रात हुए कार विस्फोट के बाद व्लादिमीर तकाचुक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।अधिकारियों की ओर से इस पर तुरंत कोई बयान नहीं आया है। तकाचुक ‘उपीर’ नामक ड्रोन बनाने वाली यूराल्ड्रोनजावोड फैक्टरी के प्रमुख थे। एक छोटे स्तर के उद्यमी तकाचुक ने अभियंताओं की एक टीम बनाई, जिसने ‘उपीर’ को विकसित किया और रूस के चौथे सबसे बड़े शहर येकातेरिनबर्ग के पास इसके उत्पादन की व्यवस्था की।यह शहर यूराल पर्वत के पास स्थित एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। ‘उपीर’ एक सस्ता ड्रोन है और सैनिकों ने जैमिंग से सुरक्षा देने की क्षमता के लिए इसकी तारीफ की है। सितंबर 2024 में सेंट पीटर्सबर्ग में सैन्य ड्रोनों की एक प्रदर्शनी के दौरान तकाचुक को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने अपने डिजाइन पेश करते हुए देखा गया था।यूक्रेन में क्रेमलिन की सैन्य कार्रवाई के पक्के समर्थक तकाचुक ‘ऑब्सेस्ड विद वॉर’ नाम का एक चैनल भी चलाते हैं, जिसके टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर 6,50,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। बुधवार को चैनल पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा गया कि जानलेवा हमले की कोशिश के बाद वे आपात चिकित्सा कक्ष में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। कोमर्सेंट ने बताया कि एक हफ़्ते पहले, रूसी सेना के लिए ड्रोन बनाने वाली एक और कंपनी के प्रमुख आंद्रे चेरेजोव को तुला शहर में गोली मारकर घायल कर दिया गया था।फरवरी 2022 में मॉस्को द्वारा यूक्रेन में सेना भेजने के बाद से, रूसी अधिकारियों ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और सार्वजनिक हस्तियों को निशाना बनाकर किए गए कई बम धमाकों और अन्य हमलों के लिए कीव को जिम्मेदार ठहराया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Imran Khan के समर्थकों का Pakistan में प्रदर्शन, 100 से अधिक PTI कार्यकर्ता गिरफ्तार
    Next Article
    Rukhsar Ahmed: UK में जमानत पर रिहा पूर्व पाकिस्तानी मंत्री ने फिर जीता PoK चुनाव

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment