Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Russia ने जापानी राजदूत को किया तलब, Vladimir Putin की कुरील द्वीप यात्रा पर जताया कड़ा ऐतराज

    7 hours ago

    1

    0

    रूस के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को जापान के राजदूत को तलब करके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कुरील द्वीप समूह की यात्रा की निंदा किए जाने पर विरोध जताया। कुरील प्रशांत महासागर में रूस के नियंत्रण वाला द्वीप समूह है, जबकि जापान भी इस पर दावा करता है। पिछले सप्ताह पुतिन ने इस द्वीप समूह के चार सबसे दक्षिणी द्वीपों में से एक इटुरुप का दौरा किया था।जापान इसे अपना उत्तरी क्षेत्र कहता है। द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में सोवियत संघ ने इन द्वीपों को जापान से अपने कब्जे में ले लिया था। इस विवाद के कारण दोनों देश अब तक औपचारिक रूप से शांति संधि पर हस्ताक्षर नहीं कर पाए हैं।जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि पुतिन की यह यात्रा ‘‘उत्तरी क्षेत्रों पर जापान के रुख के अनुरूप नहीं है’’ और ‘‘पूरी तरह अस्वीकार्य’’ है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच पहले से तनावपूर्ण संबंधों को इस यात्रा से और नुकसान पहुंचा है तथा मॉस्को को इसके परिणाम समझने चाहिए। जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा कि जापान इटुरुप की पुतिन की यात्रा का ‘‘कड़ा विरोध’’ करता है।मंगलवार को रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल गालुजिन ने जापानी राजदूत अकीरा मुतो को तलब करके ताकाइची तथा मोतेगी के ‘‘रूस विरोधी’’ बयानों पर औपचारिक विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, गालुजिन ने मुतो से कहा, ‘‘दक्षिणी कुरील द्वीपों पर रूस की संप्रभुता और अधिकार क्षेत्र पूरी तरह निर्विवाद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    General Dheeraj Seth ने Nepal PM बालेंद्र शाह से मुलाकात की, सैन्य संबंधों पर हुई चर्चा
    Next Article
    सीरिया का Israel पर बड़ा आरोप, Idlib Airbase पर हवाई हमलों से बढ़ा Middle East में तनाव का खतरा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment