Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Russian Oil पर US के 'इजाजत' वाले बयान पर भड़के Kamal Haasan, बोले- हम किसी से ऑर्डर नहीं लेते

    3 hours from now

    1

    0

    हाल ही में एक अमेरिकी अधिकारी ने बयान दिया कि अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने की इजाजत दी है। इस बात पर भारत में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक्टर और नेता कमल हासन ने सोशल मीडिया पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भारत एक आजाद देश है और हम किसी दूसरे देश के आदेश पर नहीं चलते। उन्होंने साफ किया कि सॉवरेन देशों के बीच बराबरी का सम्मान ही शांति का रास्ता है। ToThe President of the United States of America @POTUSDear Mr. President, We, the people of India, belong to a free and sovereign nation. We no longer take orders from distant foreign shores.Please mind your own business to the best of your abilities.Mutual respect…— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) March 7, 2026 इसे भी पढ़ें: दबाब कम करने के लिए दी गई छूट, Russia Oil खरीद पर Trump का बयान, भारत ने कहा- किसी की मंजूरी नहीं चाहिएरूसी तेल की अमेरिका की राजनीतिअमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने एक इंटरव्यू में कहा कि दुनिया में तेल की कमी को देखते हुए उन्होंने भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट दी है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने भी तेल की सप्लाई को लेकर भरोसा जताया कि उनके पास काफी संसाधन हैं और स्थिति जल्द ही ठीक हो जाएगी। हालांकि, अमेरिकी पक्ष की इस परमिशन वाली भाषा को भारतीय हलकों में पसंद नहीं किया जा रहा है।भारत का स्टैंडभारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि हमारी एनर्जी सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है। अधिकारियों का कहना है कि भारत ने अपने तेल के स्रोतों को बढ़ाकर 40 देशों तक फैला दिया है ताकि किसी एक रूट पर निर्भर न रहना पड़े। भारत हमेशा वहीं से तेल खरीदता है जहां से उसे सबसे सस्ता और सही पड़ता है, और इसके लिए उसे किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। इसे भी पढ़ें: Trump की सबसे बड़ा हमला करने की धमकी, पुतिन ने अचानक ईरान को मिलाया फोन, सबसे बड़ी मदद देने का किया ऐलानविपक्ष का मोदी सरकार पर वारइस मुद्दे पर देश की राजनीति भी गरमा गई है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की विदेश नीति हमारे इतिहास और मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा स्थिति समझौते वाली नीति का नतीजा है, जो देश के स्वाभिमान के लिए ठीक नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel US Iran War Update LIVE: ईरान नहीं देगा एक इंच भी जमीन, राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने ट्रंप को दिया सख्त संदेश
    Next Article
    Abbas Araghchi की Trump को खुली चेतावनी, कहा- US Army को भुगतना पड़ेगा गंभीर अंजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment