Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    S Jaishankar ने बुल्गारिया की विदेश मंत्री संग की वार्ता, IMEC और यूक्रेन संकट पर मंथन

    1 hour ago

    1

    0

    भारत और बुल्गारिया ने शनिवार को व्यापार, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने आईएमईसी, काला सागर की स्थिति और यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यहां हैदराबाद हाउस में बुल्गारिया की अपनी समकक्ष वेलिस्लावा पेट्रोवा के साथ बातचीत की।जयशंकर ने बाद में एक्स पर लिखा, ‘‘आज दोपहर बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेट्रोवा से मिलकर खुशी हुई। हमने व्यापार, कनेक्टिविटी, निवेश, तकनीक, सुरक्षा और प्रतिभाओं की आवाजाही सहित अपने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। हमने दोनों देशों के बीच बढ़ते लोगों के आपसी संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की सराहना की।हमने भारत-ईयू संबंधों के और मजबूत होने पर भी चर्चा की।’’ उन्होंने कहा कि आईएमईसी (भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा) और अन्य संपर्क परियोजनाओं की संभावनाओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया। विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने पोस्ट में कहा, काला सागर की स्थिति और यूक्रेन संघर्ष पर हुई चर्चा सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि पेट्रोवा की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भी अपने संबंधों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में प्रयास तेज कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chhatarpur में 75 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM Mohan Yadav ने की शिरकत
    Next Article
    NISD ने 23 संस्थानों के साथ किया MoU, नशामुक्ति और वरिष्ठ नागरिकों की देखरेख को मिलेगी मजबूती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment