Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सबा फरहत से परिवार के मिलने पर रोक लगी:पति को मिलने से रोका, अधीक्षक बोले- उच्च अधिकारियों से मिले आदेश

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ जेल में बंद पाकिस्तानी मूल की सबा फरहत के परिवार से मिलने पर रोक लगा दी गई है। सोमवार को सबा से मिलने के लिए उनके पति फरहत मसूद पहुंचे थे जिन्हें गेट से लौटा दिया गया। संवेदनशील मामला बताकर मिलने से रोका गया है। इसके खिलाफ परिवार अब मुख्यमंत्री और डीजीपी से शिकायत करने जा रहा है। पहले जानिए कौन है सबा फरहत सबा फरहत मूलरूप से पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली हैं, जिनसे मेरठ के फरहत मसूद ने निकाह किया था। पाकिस्तान में ही वह निकाह संपन्न हुआ था। इसके बाद सबा फरहत अपने पति के साथ मेरठ आ गई। लॉन्ग टर्म विजा पर सबा फरहत भारत आई थी जो मार्च-2027 तक वैलिड है। पिछले 35 साल से वह परिवार के साथ यहां रह रही हैं। फर्जी वोटर आईडी बनवाने का आरोप सबा फरहत पर आरोप है कि उनके द्वारा फर्जी तरीके से वोटर आईडी कार्ड बनवाया गया है। इस बात की शिकायत देहलीगेट क्षेत्र में ही रहने वाली रुखसाना ने पुलिस अधिकारियों से की। शिकायत मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि जांच में आरोप सही मिले जिसके बाद सबा फरहत के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। पूछताछ को बुलाया और गिरफ्तार किया 14 फरवरी को इस मामले की पुलिस से शिकायत की गई और 16 में पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसी दिन देहली गेट थाना पुलिस सबा के घर पहुंची और पूछताछ के लिए उन्हें लेकर थाने आ गई। पूछताछ के कुछ देर बाद ही सबा फरहत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 17 फरवरी को पुलिस ने सबा को कोर्ट में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सोमवार को पत्नी से मिलने पहुंचे फरहत मसूद 18 फरवरी को फरहत मसूद ने जेल में सबा से मिलाई की। सोमवार को वह दोबारा जेल में पत्नी सबा फरहत से मिलने पहुंचे। उन्होंने नियम अनुसार पर्ची बनवाई और मिलाई के लिए गेट पर आ गए। जैसे ही उनका नंबर आया, गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। यह कहकर उन्हें वापस लौटा दिया गया कि ऊपर से मिलाई ना कराने के आदेश मिले हैं। अधिवक्ता ने कहा- मिलाई रोकना गलत परिवार की सबा फरहत से मिलाई ना कराने का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। सबा के अधिवक्ता वीके शर्मा ने इस पर आपत्ति दर्ज करा दी है। उन्होंने एक बयान भी जारी किया है। उनका कहना है कि NSA मैं भी मुलजिम से मिलने से नहीं रोका जा सकता। फिर सबा फरहत पर तो अभी महज आरोप ही लगे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत कर दी है। जल्द ही कानूनी प्रक्रिया के तहत वह अफसरों से जवाब मांगेंगे। परिवार को परेशान करने की साजिश एडवोकेट वीके शर्मा का कहना है कि यह पूरा मामला वक्फ संपत्ति के विवाद से जुड़ा है। सबा फरहत के परिवार ने जिन लोगों पर इस संपत्ति को गैरकानूनी तरीके से बचने का मुकदमा दर्ज कराया था, वही लोग अब सांठ गांठ करके मुकदमा दर्ज करने वाले परिवार पर दबाव बना रहे हैं। ताकि वह अपने मुकदमे वापस ले लें। उनके क्लाइंट के खिलाफ कोई मजबूत साक्ष्य नहीं है, वह जल्द इसे साबित कर देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार:दीवार गिराने और मारपीट का वीडियो सामने आने पर एक्शन
    Next Article
    फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' पर विवाद:बहराइच में यादव समाज ने प्रदर्शन कर रोक की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment