Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुबह से तपा रही धूप, आज और कल चलेगी लू:कानपुर शहर में तापमान 41 डिग्री पार, रात में भी राहत नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर में गर्मी रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। तेज धूप और तपिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सूरज की गर्मी सुबह सात बजे से ही तपा रही है। दिन में सड़कों पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने आमजन को खासा परेशान किया। आईएमडी आज और कल लू चलने का अलर्ट जारी किया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वेदर स्टेशन के अनुसार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। वहीं एयरफोर्स स्टेशन पर तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चकेरी क्षेत्र में भीषण गर्मी से लोग बेहाल दिखे। शिकंजी पीकर मिली राहत, कपड़े से ढका मुंह तेज धूप से बचने के लिए लोग छाते का सहारा लेते नजर आए। स्कूलों की छुट्टी के समय छात्र-छात्राएं अपने चेहरे को कपड़े से ढककर निकलते दिखे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जगह-जगह शिकंजी और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। रात में भी राहत नहीं रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। सीएसए की रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में तेज धूप करेगी बेहाल मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को कानपुर में तेज धूप निकलने के साथ गर्मी बढ़ेगी। इसके अलावा हीट इंडेक्स 50 डिग्री के ऊपर रहने की संभावना है। दिन के तापमानों में क्रमिक बढ़ोतरी होगी। दिन मैं तेज लू जैसी हवा चल सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टॉपर्स फाइट, दशमलव में अंकों के अंतर से बदली रैंकिंग:हाईस्कूल में 10 तो इंटर में 11 नंबरों से तय हुई यूपी टॉप 10 की लिस्ट
    Next Article
    बृजभूषण बोले- हम भार नहीं... 2027-29 में दिखा देंगे:बिहार में कहा- आजादी सिर्फ गांधी जी ने नहीं दिलाई, संविधान सिर्फ बाबा साहब ने नहीं दिया... क्षत्रिय नजरअंदाज हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment