Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के मेरठ-बदायूं हाईवे पर पत्नी की मौत:पति गंभीर घायल, एक साल पहले शादी हुई, ईको कार पेड़ से टकराई

    5 hours ago

    1

    0

    संभल में मेरठ-बदायूं हाईवे पर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार रात उस समय हुई जब वे एक गमी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। उनकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। उक्त सड़क हादसा सोमवार रात करीब 09:30 बजे जनपद संभल के थाना गुन्नौर क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित गांव जगन्नाथपुर के पास हुआ। मृतक महिला की पहचान 20 वर्षीय क्रांति पत्नी नेत्रपाल यादव, निवासी गांव मखदुमपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, क्रांति और नेत्रपाल यादव थाना जुनावई क्षेत्र के गांव काशीपुर में एक गमी में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान उनकी ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गुन्नौर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला क्रांति को मृत घोषित कर दिया और बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। सीएचसी गुन्नौर के डॉक्टरों ने नेत्रपाल यादव को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतका के ससुराल और मायके पक्ष के परिजन अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई है और उसका पति घायल है, जिसे इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया गया है। परिजनों ने महिला का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पंचनामे की कार्रवाई की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI ने शिक्षा को आसान बनाया:ऐडटेक-एआई रोडमैप पर चर्चा, धर्मेंद्र प्रधान बोले- 90% परिवारों के पास स्मार्ट फोन
    Next Article
    WI vs ZIM: टूट गया जिम्बाब्वे का भी विनिंग स्ट्रीक, सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने थमाई 107 रनों से बड़ी हार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment