Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 1 लाख के 20 कूलर लूटे:70 CCTV कैमरों की मदद से 4 आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद, पुलिस ने जेल भेजा

    13 hours ago

    1

    0

    संभल पुलिस ने एक लाख रुपये कीमत के 20 कूलर से भरी अशोक लीलैंड गाड़ी लूटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने लूटा गया शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है। यह घटना 9 मार्च को हुई थी। आरोपियों ने अमरोहा से सेंट्रो कार में सवार होकर अशोक लीलैंड गाड़ी का पीछा किया था। उन्होंने चालक को बताया कि गाड़ी का पिछला गेट खुला है और कुछ कूलर गिर गए हैं। जब चालक ने पीछे जाकर देखा, तो आरोपियों ने उसे काबू कर लिया और कूलर समेत ट्रक छीनकर फरार हो गए। लुटेरे ट्रक को विभिन्न गलियों से होते हुए काफी दूर ले गए और कूलर खाली कर ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तीन अलग-अलग टीमों ने इस काम को अंजाम दिया। जांच में पता चला कि कूलर अमरोहा जनपद में खाली किए गए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शमीम पुत्र नौसे, समीर पुत्र नवाबुदुल्लाह, कासिम पुत्र फिरासत और आफताब पुत्र नायाब के रूप में हुई है। ये सभी अमरोहा के निवासी हैं। बुधवार को जनपद संभल के जिला कलेक्टर बहजोई स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घटना का खुलासा किया गया। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और असमोली सीओ कुलदीप कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। एसपी ने सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार शर्मा और उनकी टीम को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। अमरोहा निवासी मोहम्मद शाकिर ने बताया कि उनकी गाड़ी में 20 कूलर थे, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये थी। उन्होंने बताया कि उनका माल विभिन्न स्थानों पर जाता है। घटना के दिन, शाहिद हुसैन अमरोहा के आनंद पिक्चर हॉल से माल लेकर बहजोई स्थित अगस फर्नीचर के मालिक मुकुल के यहां जा रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जयंती 12 को:गणिनी प्रमुख माता ज्ञानमती ने दिया खास संदेश,निकलेगी शोभा यात्रा
    Next Article
    सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन का दिया निर्देश:कार्ययोजना अपलोड न होने और खराब प्रगति पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment