Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 11 साले के बच्चे ने रखा पहला रोजा:देश और समाज में अमन-शांति के लिए मांगी दुआ

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के थाना रायसत्ती क्षेत्र स्थित चमन सराय निवासी मोहम्मद अशरफ़ के 11 वर्षीय पुत्र जैन अब्दुल्ला ने अपना पहला रोज़ा रखा। इस अवसर पर जैन अब्दुल्ला ने देश और समाज में अमन-शांति के लिए दुआ की। यह रोजा लगभग 13 घंटे 37 मिनट तक चला। जैन अब्दुल्ला ने बताया कि रोज़ा केवल भूख और प्यास सहन करने का नाम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को संयम, धैर्य और दूसरों के लिए दुआ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने देश में अमन-शांति की कामना करते हुए सभी लोगों से मिलजुल कर रहने और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने का आह्वान किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में जैन अब्दुल्ला के परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। इनमें मोहम्मद शान, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद नईम, कैफ, तफ़सीर, अकरम, अनवर, मुशर्रफ, अल्तामश, असलम, अरबाज और शहज़ाद शामिल थे। स्थानीय लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों में धार्मिक शिक्षा और आध्यात्मिक अभ्यास के महत्व पर चर्चा की। स्थानीय लोगों ने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही संयम, धर्म और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना आवश्यक है। जैन अब्दुल्ला के पिता मोहम्मद अशरफ़ ने कहा कि बच्चों में धार्मिक भावनाओं और नैतिक मूल्यों को विकसित करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन:चाणक्य परिषद 29-30 मार्च को सूर्यकुंड में करेगा निःशुल्क संस्कार
    Next Article
    बागपत में 95 पेटी अवैध शराब जब्त:3 तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त 3 गाड़ियां भी जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment