Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन:चाणक्य परिषद 29-30 मार्च को सूर्यकुंड में करेगा निःशुल्क संस्कार

    2 hours ago

    1

    0

    अखिल भारतीय चाणक्य परिषद और श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट की मासिक बैठक रविवार को अयोध्या के प्रेस क्लब में संपन्न हुई। इस बैठक में 29 और 30 मार्च को सूर्यकुंड, दर्शन नगर में निःशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित लक्ष्ण धर त्रिपाठी ने की। परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला प्रवक्ता दुर्गा प्रसाद मिश्र ने संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष पंडित विनोद तिवारी ने मंगलाचरण से किया। जिला महामंत्री देवी प्रसाद दुबे ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिला कोषाध्यक्ष पंडित उमाशंकर तिवारी ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पुष्टि की। आचार्य श्री नारायण झा वैदिक ने यज्ञोपवीत संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 8 से 16 वर्ष की आयु के ब्राह्मण बालकों का यह संस्कार होना चाहिए और चैत्र मास के मीनार्क नक्षत्र को इसके लिए अत्यंत शुभ माना गया है। परिषद हर वर्ष की तरह इस बार भी यह आयोजन कर रहा है। राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी ने बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी विचार रखे। उन्होंने 8 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन और 15 मार्च को हिंदी संस्थान पटना में ब्राह्मण संगठनों की बैठक की जानकारी दी। बैठक में कौशल किशोर मिश्र, शिव बहादुर दुबे, यज्ञ नारायण चतुर्वेदी, राज किशोर शर्मा, गायत्री मिश्रा, विजय नारायण तिवारी, विक्रमाजीत तिवारी सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में आचार्य कुमारिल भट्ट के चित्र पर माल्यार्पण कर अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में 50 हजार का इनामी पकड़ाया:गोवंश अवशेष मामले में चल रहा था फरार, छेड़खानी का भी मुकदमा दर्ज है
    Next Article
    संभल में 11 साले के बच्चे ने रखा पहला रोजा:देश और समाज में अमन-शांति के लिए मांगी दुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment