Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 12वीं छात्राओं का विदाई समारोह:छात्राओं की आंखों में बिछड़ने का दर्द और दिखा भविष्य के लिए बड़े सपनों की चमक

    3 hours ago

    1

    0

    संभल के मियां सराय स्थित इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं की आंखों में बिछड़ने का दर्द और भविष्य के लिए बड़े सपनों की चमक साफ दिखाई दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक इकबाल महमूद की पत्नी रुखसाना इकबाल थीं। सईद अख्तर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विदाई का क्षण नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से डॉक्टर, इंजीनियर और आईएएस बनकर शहर व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। समारोह में छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य के लक्ष्य बताए। कक्षा 6 से पढ़ रहीं दीबा राशिद ने स्कूल को घर जैसा बताया और सरकारी शिक्षिका बनने की इच्छा व्यक्त की। कक्षा 3 से पढ़ रहीं शिबा ने वकील बनने का सपना देखा। नर्सरी से पढ़ रही अनाहा ने 15 साल के सफर को यादगार बताते हुए आईएएस बनकर देश सेवा का संकल्प लिया। वहीं, आस्मा ने चार साल के जुड़ाव के बाद बिछड़ने के डर का जिक्र किया। कॉलेज की प्रिंसिपल रफत जहां ने कहा कि बच्चों की विदाई गर्व और संवेदना का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि छात्राएं बेहतर परिणाम लाकर विद्यालय का नाम रोशन करेंगी। इस भावुक समारोह में छात्राओं ने एक-दूसरे से जुड़े रहने का वादा किया और नए सपनों के साथ जीवन की अगली पारी के लिए कदम बढ़ाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा एयरफोर्स स्टेशन परिसर में पाकिस्तान लिखा गुब्बारा विमान मिला:उड़ता हुआ बैलून तकनीकी एरिया में गिरा; सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
    Next Article
    खोराराम भगवती माता मंदिर से शिव बारात निकली:महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर झूमकर मनाया उत्सव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment