Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 1849 छात्रों ने दी फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा:20 परीक्षार्थी अनुपस्थित, छात्राओं ने बताया पेपर आसान था

    10 hours ago

    1

    0

    संभल में सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षाएं जारी हैं। बुधवार को फिजिकल एजुकेशन का पेपर 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 1849 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संभल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आरआरके, ओपीजीएम, सिल्वर स्टोन, जीके सिल्वर स्टोन, सिल्वर स्टीन बहजोई, बाल विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, एंजल पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय गुन्नौर, डीएवी बबराला और जेकेईटी बबराला शामिल हैं। इंटरमीडिएट का यह पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संपन्न हुआ। सीबीएसई के जिला समन्वयक संजय पांडे ने बताया कि जिले में कुल 32 सीबीएसई स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों से कुल 1869 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक कक्षा में दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दुआ और अलीजा ने फिजिकल एजुकेशन के पेपर को आसान बताया। उन्होंने कहा कि उनकी तैयारी के अनुसार ही पूरा पेपर आया था, जिससे उन्हें बिना किसी तनाव के पेपर हल करने में मदद मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दिखा चांद, कल से रमजान:लोगों ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद, तरावीह की नमाज आज
    Next Article
    गोरखपुर नगर निगम में 1323 करोड़ का बजट पास:मेयर बोले- विकास कामों में जनता के लिए लगाए जाएंगे पैसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment