Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 20 हजार उपभोक्ताओं की KYC अधूरी:गैस बुकिंग में हुई परेशानी, डीएम ने एजेंसी का निरीक्षण कर पैनिक न होने को कहा

    3 hours ago

    2

    0

    संभल में 20 हजार से अधिक एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को केवाईसी अधूरी होने या मोबाइल नंबर बदलने के कारण सिलेंडर बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के बीच, जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने पहली बार एक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने गुन्नौर तहसील के बरवाला स्थित गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग और एसडीएम अवधेश कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। डीएम ने एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत की और कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के बाद जनपद की सभी गैस एजेंसियों में हड़कंप मच गया। भीड़ भाड़ की स्थिति जांचने के लिए किया गया निरीक्षण जनपद में कुल 39 गैस एजेंसियां हैं और गैस की आपूर्ति में कोई बड़ी परेशानी नहीं है। हालांकि, कुछ उपभोक्ताओं का दावा है कि उनके सिलेंडर बुक होने के बाद किसी और को दे दिए जाते हैं, और केवाईसी अधूरी होने के कारण उन्हें भटकना पड़ रहा है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि यह निरीक्षण भीड़ भाड़ की स्थिति जांचने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि जनपद में 5 लाख से अधिक गैस कनेक्शन हैं। जिनमें लगभग 2.25 लाख उज्ज्वला और 750 कमर्शियल कनेक्शन शामिल हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि घरेलू कनेक्शन में कोई समस्या नहीं है और गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से हो रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार से पैनिक न होने की अपील की। कमर्शियल सिलेंडरों की बुकिंग के संबंध में डीएम ने बताया कि जैसे ही बुकिंग होती है और सिलेंडर उपलब्ध होते हैं, उन्हें तुरंत उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। इसके लिए उपभोक्ता एक अलग आवेदन देते हैं, जिसे सेल्स ऑफिस में भेजा जाता है और उपलब्धता के क्रम में आपूर्ति की जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर किडनी कांड में दो ओटी टेक्निशियन अरेस्ट:फ्लाइट से डॉक्टर के साथ आए थे किडनी ट्रांसप्लांट करने, प्रति केस मिला था 50 हजार
    Next Article
    डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में हनुमान जयंती पर सुंदरकांड पाठ:भजन और संगीतमय शैली में पाठ; भक्ति, आस्था और धार्मिक माहौल का संगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment