Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 51,427 परीक्षार्थियों के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:शिक्षामंत्री गुलाब देवी होम टाउन में 77 केंद्रों पर हिंदी का पेपर; 2641 ने छोड़ा एग्जाम

    23 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को शुरू हो गईं। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के गृह जनपद संभल में कुल 51,427 परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संभल जनपद में बुधवार को हाईस्कूल के 27,786 और इंटरमीडिएट के 23,436 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे। जिले में कुल 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद प्रवेश दिया गया, जिसमें उनके कॉलेज के पहचान पत्र भी उतरवाए गए। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट और मोबाइल की दुकानें पहली पाली के दौरान बंद रहीं। पहले दिन सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक हिंदी और प्रारंभिक हिंदी का पेपर आयोजित किया गया। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 77 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 77 केंद्र व्यवस्थापक और 77 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में 12 राजकीय, 35 सहायता प्राप्त और 30 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इनमें से दो केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। डीआईओएस के अनुसार, परीक्षा ड्यूटी के लिए लगभग 3335 अध्यापकों को लगाया गया है। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर लगे नोटिस बोर्ड पर अपने रोल नंबर की जांच की और गहन तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि 2024 के कानून के तहत, यदि कोई नकल करते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, उसे जेल होगी और उसकी पूरी संपत्ति कुर्क की जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा का आज पहला दिन था, 51427 परीक्षार्थियों में से 2641 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। हाईस्कूल में 27546 परीक्षार्थी है जिसमें कुल 26107 परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर दिया है। 1524 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट में कुल 22 हजार 9 परीक्षार्थी हैं, जिसमें 20,983 परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर दिया है। 1117 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फाइलेरिया रोगियों को रूग्णता प्रबंधन पर मिला प्रशिक्षण:मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में कार्यशाला, बचाव और एमएमडीपी किट का उपयोग बताया
    Next Article
    मथुरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मोबाइल विवाद के बाद जहर खाया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment