Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 8 बीघा गेहूं जलकर राख:किसान ने बटाई पर लिया था खेत, 60 हजार से ज्यादा का नुकसान

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में गेहूं की कटी हुई फसल में आग लगने से आठ बीघा खेत जलकर राख हो गया। इस घटना में एक किसान को लगभग 60,000 रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। यह घटना जनपद संभल के थाना असमोली क्षेत्र के खासपुर गांव की है। गांव निवासी नेमपाल पुत्र प्रेमपाल ने ₹7,000 प्रति बीघा के हिसाब से आठ बीघा खेत बटाई पर लिया था। सोमवार रात करीब 9 बजे नेमपाल को खेत में रखी गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना मिली। घटना के समय किसान अपने घर पर था और लगभग आधा घंटा पहले ही खेत से लौटा था। चंद मिनटों में किसान की सालभर की मेहनत जलकर राख हो गई। करीब 25 कुंतल गेहूं की फसल आंखों के सामने जलती देख किसान की पत्नी चंद्रावती का बुरा हाल हो गया। रात को खेत में आग की लपटें देखकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक वे आग पर काबू पाते, तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। नेमपाल के अनुसार, उन्हें आग लगने के कारण की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि इस बार क्षेत्र में बारिश के कारण प्रति बीघा तीन से चार कुंतल गेहूं की पैदावार हुई है, और बाजार में एक कुंतल गेहूं की कीमत ₹2500 है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना को अंतिम विदाई:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा- पार्टी को मजबूत करने में समर्पित रहा जीवन
    Next Article
    बीजेपी पूर्व विधायक उमेश मलिक जयंत चौधरी से मिले:बुढ़ाना सीट पर 2027 चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment