Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना को अंतिम विदाई:कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा- पार्टी को मजबूत करने में समर्पित रहा जीवन

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया है। उनके पैतृक आवास रामनगर कोट पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान और अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प और पार्टी का तिरंगा अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अरुण कुमार सिंह मुन्ना का पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने छात्र राजनीति और यूथ कांग्रेस से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। डॉ. सिंह ने बताया कि मुन्ना ने जौनपुर जिले की रारी विधानसभा से विधायक के रूप में कार्य किया और उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री का पद भी संभाला। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहने के बाद, उन्होंने वर्ष 2003 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी को मजबूती प्रदान की थी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि पार्टी ने एक स्पष्टवादी और बेबाक नेता खो दिया है। स्वर्गीय अरुण कुमार सिंह मुन्ना का पूरा जीवन गांधी के सिद्धांतों पर आधारित था, और वे सत्य को अपना प्रमुख सिद्धांत मानते थे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि अरुण कुमार सिंह के रूप में कांग्रेस का एक मजबूत स्तंभ इस दुनिया से चला गया है, और उनके स्थान की पूर्ति संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वर्गीय अरुण कुमार सिंह का व्यक्तित्व बहुआयामी था, और वे जरूरतमंदों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा तैयार रहते थे। गांधी-नेहरू परिवार से उनकी निकटता छात्र जीवन से ही थी। कांग्रेस पार्टी सेवादल के मुख्य जिला संगठक आरिफ सलमानी ने भी अपने नेता को सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, इरशाद खान, जब्बार अली सलमानी, नगर अध्यक्ष निशु केसरी, चंद्रशेखर शुक्ला, जय प्रकाश कंकड़ी, घनश्याम मिश्रा सहित कई अन्य लोगों ने भी स्वर्गीय मुन्ना जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर:मासूम समेत 3 गंभीर घायल, कार भी पलटी
    Next Article
    संभल में 8 बीघा गेहूं जलकर राख:किसान ने बटाई पर लिया था खेत, 60 हजार से ज्यादा का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment