Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 8 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म:पिता ने एसपी से की शिकायत, पुलिस चौकी पर फटकारने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बच्चे से यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 22 फरवरी को शाम करीब चार बजे हुई थी। पीड़ित बच्चा गांव के एक बरात घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के गजेंद्र (पुत्र रतनपाल) और मोहित (पुत्र हरकिशोर) बच्चे को बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और अपने पिता को पूरी बात बताई। जब पिता ने कथित आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित पिता स्थानीय पुलिस चौकी पहुंचे। हालांकि, आरोप है कि वहां उन्हें न्याय मिलने की बजाय फटकार लगाकर भगा दिया गया। थक-हारकर पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से मदद मांगी। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। बहजोई कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के बाद, मामले को संबंधित थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है और जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित चौकी पर शिकायत लेकर गए थे तो उन्होंने कहा कि हुआ मत लिखो कोशिश की यह लिखो यह भी लिख कर दिया तो कोई कार्रवाई नहीं की। डांट-फटकार कर वहां से भगा दिया, एसपी साहब को शिकायत की है, उन्होंने कहा कि मेडिकल होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के शिक्षामित्र की पोस्ट वायरल, विभाग ने मांगी रिपोर्ट:जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही थी
    Next Article
    न्यूजीलैंड विमेंस का क्लीन स्वीप:जिम्बाब्वे को 10 विकेट से तीसरा टी-20 हराया; 65 रन का टारगेट छठे ओवर में चेज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment