Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में आग में जलकर बुजुर्ग महिला की मौत:बिजली का तार गिरने से आग लगी, तीन बच्चे सुरक्षित निकाले गए

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में बिजली के तार से लगी आग में जलकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह घटना कैलादेवी थाना क्षेत्र के रझेड़ा सलेमपुर गांव में देर रात हुई। आग लगने के बाद कमरे में सो रहे तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 60 वर्षीय मूर्ति देवी कमरे में फंस गईं और उनकी जान चली गई। जानकारी के अनुसार, मृतक मूर्ति देवी अपने बेटे सुंदर सिंह के साथ रहती थीं। घटना के समय उनके कमरे में बिजली का तार टूटकर बिस्तर पर गिर गया, जिससे आग लग गई। आग लगने पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कमरे में मूर्ति देवी के साथ उनकी पुत्रवधू और तीन बच्चे भी सो रहे थे। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन आग की लपटों में घिरने के कारण मूर्ति देवी कमरे में ही फंस गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजन उन्हें अस्पताल भी नहीं ले जा सके। बेटे सुंदर सिंह ने बताया कि दम घुटने पर उन्होंने दरवाजा खोला था। उन्होंने इस घटना को एक हादसा बताते हुए पुलिस कार्रवाई के बिना ही अपनी मां का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में 1395 स्थानों पर होलिका दहन:संवेदनशील जगहों पर पुलिस की कड़ी निगरानी, ड्रोन से भी हुई जांच
    Next Article
    संभल में AQI 169, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री:बदलते मौसम से बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज, ओपीडी में भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment