Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में 1395 स्थानों पर होलिका दहन:संवेदनशील जगहों पर पुलिस की कड़ी निगरानी, ड्रोन से भी हुई जांच

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले में सोमवार रात 1395 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। रंगोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। खलीलाबाद कोतवाली, दुधारा, धनघटा, महुली, मेंहदावल, बखिरा, बेलहर और धर्मसिंहवा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की कड़ी निगरानी में होलिका दहन होगा। इसके लिए आधिकारिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस बल को जगह-जगह सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा सौंपा गया है। हल्का व बीट के प्रभारी सभी होलिका दहन वाले गांवों में जाकर संभ्रांत लोगों से जानकारी एकत्र कर रहे हैं। वे पूर्व में हुए विवादों की जानकारी भी उच्चाधिकारियों को दे रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। जिले में संवेदनशील स्थानों की निगरानी ड्रोन से भी की जा चुकी है। खलीलाबाद के समय मंदिर पर होलिका की मूर्ति स्थापित की गई है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। जिले में 4 मार्च को होली मनाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाल साध्वी राजनंदिनी किशोरी ने कृष्ण संग खेली होली:अयोध्या के मातिहारी मंदिर में उड़े गुलाल, जमकर पुष्प वर्षा हुई
    Next Article
    संभल में आग में जलकर बुजुर्ग महिला की मौत:बिजली का तार गिरने से आग लगी, तीन बच्चे सुरक्षित निकाले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment