Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में आंधी से छत गिरी, मासूम बच्ची की मौत:पड़ोसी की दीवार गिरने से हुआ हादसा, माता-पिता समेत चार घायल

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में तेज आंधी के कारण एक घर की छत गिरने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे में बच्ची के माता-पिता सहित चार लोग घायल हुए हैं। यह घटना संभल के थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव भटपुरा में हुई। मृतक बच्ची की पहचान शीशपाल की पुत्री प्रियांशी (10) के रूप में हुई है। बीते शुक्रवार रात आई तेज आंधी के कारण पड़ोसी की दीवार शीशपाल के घर पर गिर गई, जिससे उनके मकान की छत भी ढह गई। इलाज के दौरान तोड़ा दम इस घटना में शीशपाल, उनकी पत्नी ममता, जितेंद्र की पत्नी ज्योति और टैनी की पत्नी मुन्नी देवी घायल हो गईं। सभी घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रियांशी की मध्यरात्रि लगभग 01:30 बजे निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के सदस्य बच्ची के शव को घर ले आए। प्रियांशी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी, और उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिवार को मदद का अश्वासन दिया शनिवार सुबह 11 बजे संभल तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी मिली। दोपहर 12 बजे नायब तहसीलदार अरविंद कुमार गांव पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। हालांकि, परिजनों ने बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि रात में आई आंधी के कारण शीशपाल के मकान की छत गिरी, जिसमें उनकी बेटी प्रियांशी की मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन के निर्देशों के अनुसार पीड़ित परिवार को मदद दिलाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर तहसील दिवस में ADM- SDM ने सुनीं शिकायतें:युवक बोला- लेखपाल के साथ रहने वाले व्यक्ति ने सांठ-गांठ से मेरी जमीन बेच डाली
    Next Article
    हापुड़ में हेड कांस्टेबल की मौत:मेरठ तिराहे पर गिरे मिले थे, अस्पताल में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment