Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बुलंदशहर लौटते समय गुन्नौर-नरौरा हाईवे पर हादसा हुआ

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में एक सड़क हादसे में बुलंदशहर के एक युवक की मौत हो गई। गुन्नौर-नरौरा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना रविवार रात करीब 11 बजे गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में काली मंदिर के पास हुई। मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के नरौरा थाना क्षेत्र के नोदय बांगर निवासी सोनू कुमार (पुत्र रोशन सिंह) के रूप में हुई है। सोनू गुन्नौर में अपने बड़े भाई देवीराम की ससुराल से घर लौट रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल सोनू को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां डॉक्टर अजहर अली ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नरौरा गंगा बैराज चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद कमिश्नर कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास:नाबालिग मामले में नाराज पिता और महिला ने खुद पर तेल डाला, पुलिस ने बचाया
    Next Article
    नाबालिग बेटे की मौत, पिता ने एसपी से लगाई गुहार:आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, SP बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment